फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2021: नई टाटा सफारी बनी इंडियन प्रीमियर लीग की आधिकारिक पार्टनर, जानें डिटेल्स

Tue, 23 Mar 2021 03:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
Tata Safari 2021 Launch - फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
देश में जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खुमारी छाने वाली है। ऐसे में देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने देश के सबसे बड़े खेल आयोजन में से एक आपीएल के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने मंगलवार को एलान किया है कि उसकी फ्लैगशिप एसयूवी Tata Safari (टाटा सफारी) आईपीएल 2021 के लिए ऑफिशियल पार्टनर होगी। 
विज्ञापन

2 of 8
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेंट इस साल भारत में हो रहा है। ऐसे में कंपनी ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी नई लॉन्च की गई टाटा सफारी एसयूवी को प्रदर्शित करने करने वाली है। यह टूर्नामेंट नौ अप्रैल को चेन्नई में शुरू होगा और दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और कोलकाता सहित छह प्रमुख शहरों में खेला जाएगा। जिसके बाद अहमदाबाद में 30 मई को फाइनल मुकाबला होगा। 
विज्ञापन

3 of 8
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
टाटा अल्ट्रोज आईपीएल के पिछले संस्करण में आधिकारिक पार्टनर था। इसका आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में हुआ था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के साथ लगातार चौथे साल अपने जुड़ाव को जारी रखते हुए, टाटा मोटर्स ने अपनी न्यू लॉन्च सफारी को आईपीएल 2021 के लिए पार्टनर बनाया है। 

4 of 8
Tata Safari Adventure Persona - फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स के यात्री वाहन व्यवसाय इकाई के हेड-मार्केटिंग विवेक श्रीवत्स ने कहा, "इस साल का आईपीएल हमारे लिए खास है क्योंकि इस टूर्नामेंट ने एक बहुत ही कठिन बीते साल के बाद भारत में वापसी की है। सफारी को विशेष रूप से अपने प्रीमियम डिजाइन, फीचर्स और आराम के चलते ग्राहकों से बहुत शानदार प्रतिक्रिया मिली है। और यह इस नए अवतार में आईपीएल में डेब्यू कर रहा है। हम दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए नई-नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। क्योंकि दर्शक अपनी टीमों का समर्थन करने के लिए देश भर से इस टूर्नामेंट को देखते हैं।" 
विज्ञापन

5 of 8
2021 Tata Safari - फोटो : Tata Motors
आईपीएल की आधिकारिक पार्टनर के रूप में, टाटा मोटर्स चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू, कोलकाता और अहमदाबाद में मेजबान स्टेडियम में नई सफारी को शोकेस करेगी। इसके अलावा सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये की ईनाम राशि से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 8
Tata Safari 2021 interior - फोटो : Tata Motors
आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल ने कहा, "टाटा मोटर्स 2018 से टूर्नामेंट की आधिकारिक पार्टनर रही है और उनके साथ हमारा संबंध हर गुजरते साल के साथ मजबूत होता जा रहा है। तीन सत्रों में, हमने टूर्नामेंट के स्थानों पर विभिन्न प्रकार की पहलों के माध्यम से अपने ग्राहकों के साथ-साथ प्रशंसकों के लिए भी टूर्नामेंट को रोमांचक बनाने के लिए कंपनी के प्रयासों को देखा है। मौजूदा अभूतपूर्व माहौल के बावजूद, हम इस महत्वपूर्ण संग के एक और वर्ष के लिए उत्साहित हैं।"  
विज्ञापन

7 of 8
Tata Safari 2021 interior - फोटो : Tata Motors
सफारी को हाल ही में काफी धूमधाम से लॉन्च किया गया था और इस एसयूवी को भारतीय बाजार में शुरुआती सफलता मिली है। यह एसयूवी टाटा हैरियर एसयूवी की तीन-पंक्ति वर्जन। इसके इंजन की बात करें, तो नई टाटा सफारी में हैरियर का ही इंजन दिया गया है। इसमें फिएट सोर्स्ड 2.0 लीटर 4-सिलंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलेगा, जो 170 बीएचपी bhp का पावर और 320 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर विकल्प के साथ आता है। 
विज्ञापन

8 of 8
New Tata Safari 2021 - फोटो : Amar Ujala
इस एसयूवी में तीन राइडिंग मोड इको, सिटी, स्पोर्ट्स दिए गए हैं। इसके अलावा ESP टेरेन रिस्पॉन्स मोड- नॉर्मल, रफ व वेट भी दिए गए हैं। नई टाटा सफारी की एक्स-शोरूम कीमत 14.69 लाख रुपये से शुरू होती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें