फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार लाल किले पहुंचने के लिए पीएम मोदी ने बदली कार, ये कारें रही हैं रायसीना हिल्स की शान

Thu, 15 Aug 2019 03:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Prime Minister Modi Toyota SUV - फोटो : Ravi Batra
पूरा भारत आज आजादी की 73वीं वर्षगांठ पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहरा चुके हैं। लेकिन इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने लालकिले तक पहुंचने की लिए टोयोटा लैंड क्रूज़र इस्तेमाल की। अभी तक वे रेंज रोवर में सफर करते रहे हैं। जानते हैं आजादी के बाद से अब तक क्या रही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की शाही सवारी...  
विज्ञापन

राष्ट्रपति चलते थे कैडिलैक कंट्री से

2 of 10
Dr. Rajendra Prasad President Car - फोटो : Twitter
शुरुआती सालों में राष्ट्रपति की आधिकारिक तौर पर आने-जाने के लिए कैडिलैक कंट्री का इस्तेमाल करते थे। 1950 में संविधान बनाए जाने तक राष्ट्रपति की जगह गवर्नर जनरल का पद होता था। उस वक्त राष्ट्रपति के काफिले में कनवर्टीबल कैडिलेक कंट्री होती थी। सालों तक यह काफिले का हिस्सा बनी रही, बाद में हिन्दुस्तान मोटर्स की एंबेसडर ने इसकी जगह ली।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के पास रॉल्स रॉयस रैथ

3 of 10
Nehru Ji Rolls Royce - फोटो : Team-BHP
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कारों का बेहद शौक था। उनके पास कई अमेरिकन और ब्रिटिश कारें थीं। लेकिन रॉल्स रॉयस रैथ ऐसी कार थी, जिसकी खूब चर्चा होती थी। इसकी कहानी भी बढ़ी दिलचस्पी है, क्योंकि लॉर्ड माउंटबेटेन ने उन्हें ये कार खुद गिफ्ट की थी।

राजीव गांधी चलते थे मारुति 1000 से

4 of 10
Rajeev Gandhi Maruti 1000 - फोटो : Team-BHP
स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री से लेकर इंदिरा गांधी औरर उनके बाद के प्रधानमंत्री आनेजाने के लिए एंबेसडर कार का इस्तेमाल करते थे। लेकिन इंदिरा गांधी की मौत के बाद राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के बाद काफी कुछ बदला। आधुनिक सोच रखने वाले राजीव गांधी एंबेसडर की जगह मारुति 1000 इस्तेमाल करते थे। बाद में उन्होंने रेंज रोवर वोग का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया, जिसे जॉर्डन के किंग ने उन्हें गिफ्ट किया था।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपतियों को पसंद थी W140 एस-क्लास

5 of 10
Mercedes Benz Pullman - फोटो : Team-BHP
90 का दशक आते-आते भारतीय अर्थव्यवस्था को नई राह मिली और विदेशी निवेश को बढ़ावा मिला। जिसके बाद कई नए ब्रांड्स भारत में आने शुरू हो गए। जिसके बाद राष्ट्रपति भी एक से बढ़ एक शानदार कारें इस्तेमाल करने लगे। शकंर दयाल शर्मा, केआर नारायणन और एपीजे अब्दुल कलाम के पास W124 मर्सीडीज S-Class आधिकारिक कार थी। शकंर दयाल शर्मा पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने एस-क्लास लिमोजीन का प्रयोग शुरू किया। उनके बाद राष्ट्रपति बने केआर नारायणन और एपीजे कलाम को नेक्स्ट जेनरेशन बुलैटप्रूफ W140 एस-क्लास आधिकारिक कार के तौर पर मिली।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चलते हैं W221 मर्सीडीज S600

6 of 10
President Ramnath Kovind Car - फोटो : सांकेतिक
वहीं पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद के पास शानदार मर्सीडीज लिमोजीन कारें थीं। प्रतिभा पाटिल पहली महिला राष्ट्रपति थी और उनके ही कार्यकाल के दौरान W221 मर्सीडीज S600 पुलमैन गार्ड लिमोजीन थी। इस कार की खासियत है कि मशीनगन से चली गोली, हैंडग्रेनैड और छोटे-मोटे बम भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। वहीं बाद में यही कार प्रणब मुखर्जी और उसके बाद वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सेवा में है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री एंबेसडर को करते रहे हैं पसंद

7 of 10
PM Narsimha Rao Car - फोटो : Twitter
वहीं प्रधानमंत्रियों की बात करें, तो नरसिम्हा राव, आई के गुजराल और देवगौड़ा हिन्दुस्तान मोटर्स की बनी एंबेसडर का ही इस्तेमाल करते रहे। स्वदेशी कारों के निर्माण के लिए पहली बार 1942 में उद्योगपति बीएम बिड़ला ने हिन्दुस्तान मोटर्स की स्थापना की थी, जिसके बाद 1955 में पहली स्वदेशी कार का बनना शुरू हुआ।

वाजपेयी चलते थे एंबेस्डर और BMW से

8 of 10
atal bihari vajpayee car - फोटो : सांकेतिक
वहीं अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बनने के बाद शुरुआत में एंबेसडर का इस्तेमाल करते थे, लेकिन 2001 में संसद पर हमले के बाद उनकी कड़ी सुरक्षा को देखते हुए BMW 7 सीरीज ने जगह ले ली।

डॉ. मनमोहन सिंह के पास BMW 7 सीरीज

9 of 10
Manmohan Singh Car - फोटो : ANI
वहीं उनके बाद प्रधानमंत्री बने डॉ. मनमोहन सिंह ने BMW 7 सीरीज का इस्तेमाल किया। यह पहली कार थी पूरी तरह से फुल बुलैटप्रूफ कार थी, जो ग्रेनेड का हमला झेलने में पूरी तरह से सक्षम थी। इस कार की बॉडी बहुत ही ज्यादा मजबूत और सुरक्षित होने के साथ इसका वजन काफी कम था। जिसके चलते ये गोली की स्पीड से भी दौड़ सकती थी। यहां तक कि टायर पंचर होने के बाद भी ये कार 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 320 किमी तक दौड़ सकती थी।
विज्ञापन

मोदी की पसंदीदा तीन कारें

10 of 10
PM modi new Car - फोटो : Google
2014 में प्रधानमंत्री मोदी के देश की बागडोर संभालने के बाद वे बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज की लग्जरी सेडान में ही सफर करते थे। तमाम सरकारी दौरों के अलावा स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों में भी वे इसी का इस्तेमाल करते थे। वहीं 2017 में उन्होंने रैंज रोवर सेंटिनल एसयूवी से ही लालकिला पहुंचे और 2018 में भी इसी का इस्तेमाल किया। लेकिन

2019 में स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्लैक रेंज रोवर एसयूवी की बजाय टोयोटा लैंड क्रूज़र एसयूवी से पहुंचे। 3.5 टन की लैंड क्रूज़र में 4.5 लीटर का वी8 इंजन लगा है, 262 पीएस की पावर और 650 एनएम का टॉर्क देता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें