फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम के फैसले से ये 5 चीजें आपको करेंगी प्रभावित

विज्ञापन
1 of 6
जब देवू मोटर्स ने भारत में अपना प्लांट बंद किया था उस समय न सिर्फ हजारों लोगों ने अपनी नौकरियां गंवाई थीं बल्कि देश में बिक चुकीं ओपल कारों की जिम्मेदारी जनरल मोटर्स ने उठाई थी। बहुत से लोगों को ये बात अच्छी तरह से पता है कि देवू के ग्राहकों को कितनी मुश्किलें आई थीं। लेकिन इस बार जनरल मोटर्स ने इतना कठोर फैसला नहीं लिया है जिसका असर पूरी तरह से ग्राहकों पर पड़े। पर एक चीज तय है कि मुश्किलें तो आएंगी। आइए आपको पांच बातें बताते हैं जिसका असर परोक्ष रूप से भारत पर पड़ेगा। 
 
विज्ञापन

2 of 6
डीलर्स के लिए होगी मुश्किल
जीएम के डीलर्स को काफी मुश्किलें आएंगी जिनके पास अभी कारें बची हुई हैं। जीएम के कार न बेचने के फैसले के बाद बहुत कम लोग ही ऐसे होंगे जो ऐसी कार को खरीदेंगे जो बस कुछ ही दिनों बाद देश में बिकना बंद हो जाएगी। ऐसे में उन डीलर्स को जीएम क्या कंपनसेशन देगी यह देखने वाली बात होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
जाएंगी नौकरियां
जब एक कार कंपनी काम करती है तो प्लांट से लेकर कार बिकने तक ढेर सारे लोगों को रोजगार मिलता है। जब कार बिकनी बंद होगी तो फिर डीलर नेटवर्क खत्म होगा, और डीलर नेटवर्क खत्म होते ही यहां काम करने वाले हजारों लोग बेकार हो जाएंगे। प्लांट पर हो सकता है कि कंपनी लोगों को न हटाए पर कर्मचारियों की संख्या में कटौती से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में मानकर चलिए हजारों लोग जीएम के इस फैसले से बेकार हो जाएंगे। 

 

गाड़ियों की मेनटेनेंस होगी महंगी
अगर आप जीएम की कार रखते हैं तो फिर उनको मेनटेन करवाना एक दो साल बाद महंगा हो जाएगा। जैसे-जैसे आपकी गाड़ी पुरानी होती जाएगी उसका मेनटेनेंस महंगा होता जाएगा।  अब जनरल मोटर्स अपने उन्हीं उत्पादों पर ध्यान देगी जो वैश्विक स्तर पर फिट होंगे और भारतीय गाड़ियों के पुर्जे जैसे ही चलन से बाहर होंगे ये गाड़ियां किसी काम की नहीं रह जाएंगी। 
 
विज्ञापन

5 of 6
रीसेल वैल्यू होगी खत्म
जीएम के इस फैसले के वजह से गाड़ियों की रीसेल वैल्यू बुरी तरह से प्रभावित होगी। अगर आपके पास नई जीएम कार भी होगी तो अब उसकी कीमत उसके अनुसार आपको नहीं मिलेगी। भला कोई उस गाड़ी को क्यूं ज्यादा दाम पर खरीदेगा जिसका ‌अस्तित्व ही खत्म हो गया हो। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वारंटी और ऑफर्स होंगे प्रभावित
जीएम की कार खरीदते समय जो ऑफर आपको कंपनी ने दिया था अब उसे पूरा करना उसके लिए आसान नहीं होगा। रोड साइड असिस्टेंस के साथ वारंटी व अन्य ऑफर भी प्रभावित होंगे। भले ही कंपनी कुछ भी दावा क्यूं न कर रही हो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें