फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉन्चिंग से पहले हुआ 2020 Verna facelift की कीमत का खुलासा, जानें फीचर्स और डीटेल्स

Sun, 29 Mar 2020 07:21 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2020 Hyundai Verna facelift - फोटो : Team-BHP
Hyundai Motor India Limited (HMIL) (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) जल्द ही भारत में अपनी लोकप्रिय कार वरना का अपडेटेड वर्जन पेश करने वाली है। कंपनी 2020 Verna facelift (2020 वरना फेसलिफ्ट) को इसी महीने लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले ही 2020 Verna facelift की तस्वीरें जारी की थी। लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इस कार को डीलरशिप में देखा गया है। अब इस कार की कीमत का खुलासा हो गया है। कंपनी इस कार के 11 वेरिएंट्स लॉन्च करेगी। इस कार में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Verna Facelift 2020 - फोटो : Hyundai
इंजन
2020 Verna facelift में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर GDI टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। कंपनी अपनी इस इंजन को पिछले साल लॉन्च की गई कार Venue (वेन्यू) में पहली बार दिया था। कंपनी ने इसी इंजन का इस्तेमाल Grand i10 Nios और Aura में भी किया है। Venue की तरह ही न्यू Verna में 7-स्पीड DCT (डुअल क्लच ट्रांसमिशन) मिलेगा। वहीं 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। 

नई Verna के इंजन के कुछ हिस्सों को कंपनी की सेकंड जेनरेशन Creta में भी लगाया गया है। ऐसे में कार के साथ 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल और 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन भी उपलब्ध कराया जाएगा। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दोनों इंजन विकल्पों के साथ स्टैंडर्ड होगा। वहीं पेट्रोल 6-स्पीड IVT (इंटेलिजेंट वैरिएबल ट्रांसमिशन) के साथ भी मिलेगा और डीजल में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Verna Facelift 2020 - फोटो : Hyundai
डिजाइन
कार में ओवरऑल ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि कार के फ्रंट लुक में बहुत ज्यादा बदलाव किया गया है। कार में क्रोम फिनिश वाली एक नई कास्केडिंग ग्रिल, LED हैडलैंप्स मिलेगी। कार के रियर में भी LED टेललैंप्स और नया बंपर मिलेगा। अपडेटेड कार में नए डुअल-टोन डायमंड-कट एलॉय व्हील्स और सिल्वर डोर हैंडल्स देखने को मिल सकते हैं।

4 of 5
Hyundai Verna Facelift 2020 Blue Link - फोटो : Hyundai
फीचर्स
इसके अलावा नई Verna फेसलिफ्ट के कैबिन में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। Verna facelift में एडवांस्ड ब्लू लिंक कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है। इसके जरिए ग्राहक ब्लू लिंक के कनेक्टेड कार सर्विस का रिमोट से इस्तेमाल कर सकेंगे। ब्लूलिंक टेक्नॉलजी में सेफ्टी, सिक्यॉरिटी, रिमोट ऐक्सेस, वीइकल रिलेशनशिप मैनेजमेंट, लोकेशन-बेस्ड सर्विस और आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कैटिगरी के तहत 45 कनेक्टेड कार फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कार में कलर टीएफटी के साथ डिजिटल क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, इमर्जेंसी स्टॉप सिग्नल, वायरलेस फोन चार्जर, इको कोटिंग, रियर यूएसबी चार्जर और Arkamys प्रीमियम साउंड सिस्टम जैसे फीचर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Verna Facelift 2020 - फोटो : Hyundai
कीमत 
मिडसाइज सेडान 2020 Verna facelift  कार की शुरुआती कीमत 9.30 लाख रुपये होगी। यहां जानिए इस कार की वेरिएंट के आधार पर कीमत। 

पेट्रोल वर्जन
 
वेरिएंट कीमत (रुपये)
1.5 लीटर पेट्रोल S 9,30,585
1.5 लीटर SX 10,70,389
1.5 लीटर SX(O) 12, 59,900 रुपये
1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल DCT SX(O) 13,99,000


डीजल वर्जन
 
वेरिएंट कीमत (रुपये)
1.5L डीजल S 10,65,585
1.5L डीजल SX 12, 05,389
1.5L डीजल SX(O) 13,94,900
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें