हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी अपनी जल्द लांच होने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue की बुकिंग आज से यानी 2 मई से आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। ग्राहक हुंडई की वेबसाइट या शोरूम से 21 हजार रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक करा सकते हैं। भारत में Venue को 21 मई को लांच किया जायेगा। इस कार की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।