भारत में फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो 2020 में पहली बार पेश किए जाने के बाद Hyundai Tucson facelift (ह्यूंदै ट्यूशॉन फेसलिफ्ट) भारत में 14 जुलाई को लॉन्च होने वाली है। कपंनी अपनी इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी को इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च करने वाली थी लेकिन महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग में देरी हो गई। अब कंपनी ने लॉन्चिंग से पहले 2020 Hyundai Tucson Facelift का आधिकारिक रूप से एक टीजर जारी किया है। ह्यूंदै मोटर्स महामारी को देखते हुए अपनी नई कार को एक वर्चुअल इवेंट के जरिए लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
2 of 6
2020 Hyundai Tucson Facelift
इंजन
नई ह्यूंदै ट्यूशॉन फेसलिफ्ट में जो सबसे अहम बदलाव इसके इंजन में किया गया है। कार के पुराने मॉडल के पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन को नई बीएस6 उत्सर्जन मानकों से अपग्रेड किया गया है। इस एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 150hp का पावर और 192Nm का टार्क जेनरेट करेगा। जबकि डीजल वेरिएंट में 2.0-लीटर, 4-सिलेंडर, टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है जो 182hp का पावर और 400Nm का टार्क जेनरेट करेगा। दोनों इंजन के साथ एक टॉर्क-कनवर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में पुराने मॉडल की तरह 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा, वहीं डीजल वेरिएंट में ऑल-न्यू 8-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा। AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिर्फ टॉप-मॉडल (GLS) डीजल ट्रिम में मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 6
Auto Expo 2020 Hyundai Tucson 2020
- फोटो : Hyundai
डिजाइन
डिजाइन की बात करें तो, नई ट्यूशॉन फेसलिफ्ट की ओवरऑल स्टाइल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और यह पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा अलग नहीं है। हालांकि नए फेसलिफ्ट मॉडल में ह्यूंदै की कैस्केडिंग ग्रिल, नई हेडलाइट और टेल-लाइट यूनिट का नया वर्जन और फ्रंट और रियर बंपर के डिजाइन में नयापन देखने को मिलेगा। ये सभी नए फीचर्स इसे एक नया लुक देने में मदद करते हैं।
4 of 6
Hyundai Tucson
- फोटो : For Representation Only
फीचर्स
नई Tucson facelift के कैबिन का लुक नया होगा। इसके इंटीरियर में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वह इसका नया डैशबोर्ड का डिजाइन होगा। इसमें खासतौर पर एक नया फ्री-स्टैंडिंग 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम ह्यूंदै की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी से लैस है। इसके अलावा नई टूसॉन में वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिक फ्रंट-पैसेंजर सीट अजस्टमेंट जैसे फीचर भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Tucson Motor Show
- फोटो : For Representation Only
मुकाबला
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Tucson facelift का मुकाबला Jeep Compass (जीप कंपस) और Honda CR-V (होंडा सीआर-वी) जैसी एसयूवी कारों से होगा। कोरियाई कार निर्माता ट्यूशॉन फेसलिफ्ट को दो ट्रिम्स- GL Option (जीएल ऑप्शन) और GLS (जीएलएस) में पेश करने जा रहा है। मैकेनिकल और कॉस्मेटिक अपडेट के साथ, अपडेटेड मॉडल की कीमत आउटगोइंग मॉडल से ज्यादा होने की उम्मीद है।
ह्यूंदै मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ एसएस किम ने कहा कि "ह्यूंदै का हमेशा से कुछ नया करने और अपने ग्राहकों को ज्यादा एडवांस्ड टेक्नोलॉजी और फ्यूचरिस्टिक एंडेवर के जरिए अलग अनुभव प्रदान करना चाहती है। 'The Next Dimension' के साथ सभी साथियों के लिए डिजिटल स्पेस में मल्टी कलचरल, ह्यूमन सेंट्रिक और मजूबत अनुभव देने का लक्ष्य रखते हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि 'The Next Dimension' भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में डिजिटलाइजेशन और वर्चुअल एक्सपीरिएंस की दुनिया में धूम मचाएगा और एक नया बेंचमार्क बनाएगा।"