Kia SP2i launch-1
कोरियन कंपनी किआ ने आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में अपनी कारों का मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाया है। SP2i किआ की पहली एसयूवी होगी, जिसे एसपी कॉन्सैप्ट पर बनाया गया है। किआ SP2i की टक्कर ह्यूंदै की क्रेटा से होगी और इस सेगमेंट की पहली एसयूवी होगी, जिसमें कई शानदार फीचर दिए जाएंगे। किआ SP2i में 1.4 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 140 बीएचपी की पावर देगा, वहीं इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन भी मिलेगा।