फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Santro का चला जादू, इन तीनों कारों से निकली आगे

Sat, 11 May 2019 10:51 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Hyundai Santro
अक्टूबर 2018 में हुंडई की सेंट्रो ने भारत में फिर से वापसी की। लोगों ने इस कार को हाथों-हाथ लिया और कम समय में ही यह कार तेजी अपनी बिक्री के नंबर्स बनाती चली गई। अप्रैल 2019 की बिक्री के नतीजों की बात करें तो सेंट्रो ने मारुति सेलेरिओ, टाटा टियागो और रेनो क्विड को बिक्री के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

सेंट्रो बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

2 of 3
santro 2018
अप्रैल 2019 में सेंट्रो की कुल 6906 यूनिट्स बिकीं जबकि मारुति ने सेलेरिओ की 6,668 यूनिट्स को बेचा तो वही क्विड की 5,336 यूनिट्स बिकीं इसके अलावा टाटा अपनी पॉपुलर कार टियागो की कुल 5,309 यूनिट्स ही बेच पाई। हांलाकि इन सभी कारों में बिक्री का जो अंतर है वो बहुत बड़ा नहीं है। मार्किट एक्सपर्ट मानते हैं कि अगले 2 से 3 महीनों में ऑटो सेक्टर फिर से रफ्तार पकड़ सकता है। फिलहाल तो बाजार में सुस्ती का माहौल है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Santro की स्पेसिफिकेशन्स

3 of 3
santro 2018
हुंडई सेंट्रो नए डिजाइन और कई नए फीचर्स के साथ मार्केट में आई है। इसके कैबिन में कई डिजाइन के कई नए एलिमेंट्स देखने को मिलते हैं। परफॉरमेंस के लिए इस कार में  4-सिलेंडर, 1.1-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया है, जो 68 bhp की पावर और 99 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन की सुविधा। यह अपने सेगमेंट की पहली ऐसी कार है जिसमें 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिससे Apple Car Play और Android Auto की सुविधा है। जबकि सेफ्टी के लिए इस कार में ड्यूल एयरबैग्स, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें