Hyundai Motor India Limited (HMIL) (ह्यूंदै मोटर इंडिया लिमिटेड) ने इस साल लॉन्च की भरमार लगा दी है। कंपनी ने ऑल-न्यू Aura (ऑरा) कॉम्पैक्ट सेडान कार के बाद सेकंड जेनरेशन Creta (क्रेटा) जैसी नई मॉडल को लॉन्च किया। इसके बाद Tucson (ट्यूशॉन) और Verna (वरना) के अपडेटेड वर्जन को उतारा। आने वाले हफ्तों में, ह्यूंदै अपनी घरेलू लाइनअप को मजबूत करने के लिए तीसरी पीढ़ी की Elite i20 (एलीट आई20) को पेश करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
2 of 10
Hyundai Venue
- फोटो : Amar Ujala
देश में दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ने महामारी के दौरान काफी कठिन समय का सामना किया है। हालांकि, जैसा कि बिक्री के आंकड़ों से पता चलता है कंपनी इससे उबर रही है। दक्षिण कोरियाई ऑटो प्रमुख ने अगस्त 2020 में कुल 45,809 यूनिट्स की बिक्री की है, जो पिछले साल की इसी अवधि के दौरान 38,205 यूनिट्स थी। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में कंपनी ने 19.9 फीसदी की सकारात्मक बिक्री वृद्धि हासिल की है।
विज्ञापन
3 of 10
2020 Hyundai Creta
- फोटो : PTI
कंपनी ने अगस्त 2019 में 17,800 यूनिट्स के मुकाबले पिछले महीने 6,800 यूनिट्स का निर्यात किया। अगस्त 2019 में संचयी घरेलू बिक्री संख्या और निर्यात 56,005 यूनिट्स था, जो पिछले महीने 52,609 रहा। न्यू-जेनरेशन Creta अपनी मुख्य प्रतिद्वंद्वी Kia Seltos (किआ सेल्टोस) के खिलाफ ह्यूंदै के लिए निश्चित रूप से काफी फायदेमंद साबित हुई है। जुलाई के आखिर में, ह्यूंदै को क्रेटा के लिए 55,000 से ज्यादा बुकिंग मिली।
4 of 10
Hyundai Venue
- फोटो : Amar ujala
केवल चार महीनों में, ह्यूंदै ने देशभर में क्रेटा की 20,000 से ज्यादा यूनिट्स की डिलीवरी कर दी है। क्रेटा के कुल बुकिंग में डीजल वेरिएंट का योगदान 60 फीसदी तक बढ़ गया है। ह्यूंदै की iMT टेक्नोलॉजी से लैस Venue (वेन्यू) से ज्यादा बिक्री में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसे जल्द लॉन्च होने वाली Kia Sonet (किआ सोनेट) से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।
विज्ञापन
5 of 10
Hyundai Creta 2020
- फोटो : Hyundai
पावर
Venue और Sonet दोनों में कई समानताएं हैं क्योंकि दोनों में एक जैसे पावरट्रेन लाइनअप का इस्तेमाल किया गया है। Creta में तीन BS6 कंप्लायंट इंजन का ऑप्शन मिलता है: 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल। टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 140 PS और 242 Nm की डिलीवरी करता है, जबकि 1.5-लीटर पेट्रोल 115 PS और 144 Nm और डीजल 115 PS और 250 Nm का आउटपुट देता है।
विज्ञापन
6 of 10
2020 hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
नई क्रेटा की खासियत
Creta को पहली बार 2015 में लॉन्च किया गया था और यह भारत में ह्यूंदै के बिक्री के प्रदर्शन को बनाए रखने में इसका बड़ा योगदान है। लॉन्चिंग के बाद इसे फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया गया और इस साल के शुरूआत में इसे बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया गया। 2020 क्रेटा के फ्रंट लुक और टेल लाइट्स को रिडिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें दी जाने वाले फीचर्स की लिस्ट बहुत लंबी है, जिससे किआ सेल्टोस जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला में इसकी मदद करती है। नई 2020 क्रेटा में 50 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
2020 Hyundai Creta
- फोटो : For Refernce Only
क्रेटा के वेरिएंट्स
Hyundai Creta 2020 (ह्यूंदै क्रेटा 2020) पांच वेरिएंट में उपलब्ध है- E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ)। नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन मिलता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलता है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलते हैं। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
8 of 10
2020 Hyundai Creta, Kia Seltos Front
- फोटो : Amar Ujala
माइलेज
6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलनेवाला पेट्रोल 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यह ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। जबकि 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलने वाले टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में भी यही माइलेज मिलेगा- 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर। किआ सेल्टोस के समान वेरिएंट्स में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर मिलता है, जो नए क्रेटा को सेल्टोस की तुलना में मामूली रूप से अधिक ईंधन कुशल बनाता है। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाले डीजल क्रेटा में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, जो किआ सेल्टोस डीजल मैनुअल के 21 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज की तुलना में थोड़ा अधिक है। बता दें कि किआ सेल्टोस ह्यूंदै कंपनी की ही गाड़ी है।
9 of 10
Hyundai CRETA Interior
- फोटो : Hyundai
फीचर्स
3.5 इंच का मोनो टीएफटी मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 17 इंच डायमंड कट अलॉय वील्स, ऑटो होल्ड फंक्शन वाले इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स क्रेटा के टॉप एंड SX(O) मॉडल में मिलेंगे। इसके अलावा ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS विद EBD, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट लॉकिंग, प्रॉजेक्टर हेडलैंप्स, पावर अजस्टेबल ORVMs, रियर एसी वेंट्स, लेन चेंज इंडिकेटर, ब्लैक रेडियेटर ग्रिल, ड्यूल-टोन बंपर, सिल्वर B-C पिलर गार्निश मिलेंगे। इसके साथ नई क्रेटा में D-कट स्टीयरिंग विद टिल्ट एडजस्टमेंट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स और हाई स्पीड अलर्ट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स भी मिलेंगे।
क्रेटा की कीमत
नई ह्यूंदै क्रेटा सेकंड जेनरेशन एसयूवी की कीमत 9.99 लाख रुपये से 17.20 लाख रुपये के बीच है। नई ह्यूंदै क्रेटा का एसयूवी एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और जीप कंपास से मुकाबला है।