फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस दिवाली hyundai Santro या Grand i10 खरीदेंगे पर होगी लक्ष्मी की होगी कृपा

Thu, 03 Oct 2019 11:15 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
hyundai big car discount - फोटो : Amar Ujala
इस दिवाली अगर आप एक नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्दी कीजिये, क्योंकि इन दिनों गाड़ियों पर डिस्काउंट से लेकर कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं।  अगर आप Hyundai की ग्रैंड आई 10 या सेंट्रो खरीदने की सोच रहे हैं तो आप पर लक्ष्मी की कृपा होगी।आइये जानते हैं...
विज्ञापन

Hyundai Grand i10 पर 95,000 रुपए का फायदा  

2 of 3
2019 Hyundai Grand i10
अगर आप इस समय Hyundai Grand i10 खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे अच्छा मौका आपको नहीं मिलेगा, क्योंकि कंपनी अपने बचे हुए स्टॉक को क्लियर करने के लिए इस कार पर पूरे 95,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है। इस समय किसी भी छोटी पर मिलने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट माना जा रहा है। इस समय दिल्ली में इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 4.98 लाख रुपये से शुरू होती है। यह पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन में आती है। यह अपने सेगमेंट की सबसे अच्छी बिल्ट क्वालिटी वाली कार है। अगर आपको यह कार पसंद आती है, तो आप इसे खरीद सकते हैं। साथ ही आप 95,000 रुपए की बचत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Hyundai Santro पर 65,000 रुपए की बचत

3 of 3
santro 2018
नई सेंट्रो कंपनी की इस समय सबसे सस्ती कार है। इसकी दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 3.90 लाख रुपये से शुरू होती है। यह कार 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इस कार पर कंपनी 65,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा एक्सटेंडेड वारंटी का भी फायदा आप उठा सकते हैं। लेकिन इस ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए आपको कंपनी के शो-रूम जाना होगा। इन दोनों कारों पर मिलने वाले ये ऑफर्स सिर्फ सिमित समय के लिए हैं। लेकिन इन दोनों कारों को खरीदने से पहले एक बार टेस्ट ड्राइव कीजिये, क्योंकि बिना टेस्ट ड्राइव के गाड़ी खरीदना सही नहीं होता।
   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें