फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata Nexon EV को टक्कर देने के लिए Hyundai ला रही है नई इलेक्ट्रिक SUV कार, 300 किमी रेंज

Thu, 19 Mar 2020 03:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर कार Kona Electric (कोना इलेक्ट्रिक) 23.7 लाख रुपये में लॉन्च करने के बाद Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) भारतीय बाजार के लिए एक और वाहन पर काम कर रही है।
विज्ञापन
Hyundai kona electric SUV (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंपनी का लक्ष्य इस नई कार की बड़े पैैमाने पर बिक्री का है। कंपनी ने कुछ दिनों पहले अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Hyundai Creta सेकेंड जेनरेशन लॉन्च की है। इसके अलावा कंपनी Verna और Tucson के नए वर्जन भी पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को मजबूत करेगी। 
विज्ञापन

होगी किफायती
रिपोर्ट के मुताबिक नई क्रेटा के लॉन्च के मौके पर, ह्यूंदै मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ, सीन सेब किम ने कहा, "हम एक मास-मार्केट ईवी विकसित करने की प्रक्रिया में हैं, जो भारतीय ग्राहक के लिए एक किफायती उत्पाद होगा।" कंपनी ने पिछले साल जुलाई में भी एक सस्ती ईवी के लिए योजनाओं का खुलासा किया था।

ड-इन-इंडिया होगी
किम ने कहा, "हम अगले दो वर्षों में इस गाड़ी को पेश करेंगे। यह एक मेड-फॉर-इंडिया और मेड-इन-इंडिया उत्पाद होगा, जिसे अन्य बाजारों में निर्यात किया जा सकता है अगर यह वहां की आवश्यकताओं को पूरा करता है।" 

इलेक्ट्रिक लाइनअप बढ़ाएगी
कंपनी ने हाल में अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी न्यू-जेनरेशन Hyundai Creta लॉन्च की है। अब जल्द ही कंपनी वरना और टूसॉन के अपडेटेड मॉडल भारतीय बाजार में उतारेगी। इसके अलावा ह्यूंदै भारत में अपने इलेक्ट्रिक लाइनअप को भी बढ़ाएगी। 

फ्लेक्सिबल प्लैटफॉर्म मिलेगा 
ह्यूंदै की यह नई कार Sub-Compact (सब-कॉम्पैक्ट) Electric SUV (इलेक्ट्रिक एसयूवी) कार होगी। यह नई इलेक्ट्रिक एसयूवी एक फ्लेक्सिबल प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। यह नया आर्किटेक्चर पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड पावरट्रेन के अनुकूल होगा। कंपनी इसके लिए संभावित सप्लायर पार्टनर्स संग चर्चा कर रही है। 

रेंज
ह्यूंदै का कहना है कि वह रियल वर्ल्ड ड्राइविंग रेंज वाली कार बनाना चाहती है। कंपनी का दावा है कि उनकी आने वाली Electric SUV फुल चार्जिंग पर 200 से 300 किलोमीटर तक की रफ्तार तय कर सकेगी। 

कीमत
वहीं इस कार की कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, भारतीय बाजार में ह्यूंदै की इस नई इलेक्ट्रिक ईवी का मुकाबला Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) से होगा। टाटा नेक्सन ईवी की कीमत 13.99 लाख से लेकर 15.99 लाख रुपये तक है। 
विज्ञापन

भारत में ह्यूंदै की पहली ईवी
पिछले साल लॉन्च की गई Hyundai Kona Electric भारतीय बाजार में कंपनी की पहली और एकमात्र इलेक्ट्रिक गाड़ी है। कंपनी ने लॉन्चिंग के 8 महीने में इसकी 300 से ज्यादा यूनिट बेच दी है। कंपनी ने Kona Electric को दो वेरिएंट में पेश किया है-प्रीमियम और प्रीमियम ड्यूल-टोन। इनकी कीमत क्रमश: 23.71 लाख और 23.9 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें