फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Motor ने भारत में पेश की इलेक्ट्रिक कार MG ZS EV, लंबाई Hyundai Kona से ज्यादा

Thu, 05 Dec 2019 02:49 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
MG ZS EV India Launch - फोटो : Social Media
MG Motor ने देश में अपनी पहली दूसरी कार MG ZS EV से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार है। वहीं इसका मुकाबला Hyundai Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी से होगा। खास बात यह है कि यह कोना से लंबी होगी। MG ZS EV को अगले महीने जनवरी 2020 में लॉन्च किया जाएगा।
 
विज्ञापन

2 of 6
MG ZS EV India - फोटो : Social Media

25 लाख रुपये से कम कीमत में

चीन के ग्रुप SAIC कारपोरेशन के अधिग्रहण वाली ब्रिटिश कंपनी एमजी मोटर्स ने केवल एक एसयूवी एमजी हेक्टर के बलबूते देश में सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। वहीं कंपनी अब दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिससे गुरुवार को आधिकारिक तौर पर पर्दा उठाया गया। MG ZS EV को कंपनी 25 लाख रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है।
 
विज्ञापन

3 of 6
MG ZS EV Rear - फोटो : Social Media

340 किमी की दूरी

MG ZS EV एसयूवी में 44.5 kWh का बैटरी पैक मिलेगा, जो 143 पीएस की पावर और 353 एनएम का टॉर्क देगा। एम मोटर्स का दावा है कि यह बैटरी मात्र 40 मिनट में 50 kW DC  के फास्ट चार्जर से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, वहीं 7 kW चार्जर चार्जिंग में सात घंटे का वक्त लेगी। फुल बैटरी चार्जिंग पर MG ZS EV एसयूवी 340 किमी की दूरी तय करेगी। इसकी लंबाई 4,314 एमएम, चौड़ाई 1,809 एमएम और ऊंचाई 1,620 एमएम होगी। इसका व्हीलबेस 2,579 एमएम का होगा।  

4 of 6
MG ZS EV Interior - फोटो : Youtube

इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

कंपनी अपनी इस MG ZS EV एसयूवी को दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, मुंबई, अहमदाबाद और बेंगलुरु में लॉन्च करेगी। कंपनी ने इन शहरों की डीलर्स के यहां फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी उपलब्ध करा दिया है। इस कार में OTA यानी ओवर-द-एयर सॉप्टवेयर अपडेट टेक्नोलॉजी देगी। साथ ही इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले को सपोर्ट करेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
MG ZS EV Charging - फोटो : Social Media

स्वच्छ हवा के लिए PM 2.5 एयरफिल्टर

टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम में TomTom नेविगेशन, वाई-फाई, CO2 सेविंग, क्रूज कंट्रोल iSmart EV 2.0 की सुविधा मिलेगी। वहीं इसमें नजदीकी चार्जिंग स्टेशन की जानकारी भी खोजी जा सकेगी। वहीं इसके केबिन में प्रदूषण से बचने और स्वच्छ हवा के लिए PM 2.5 एयरफिल्टर भी मिलेगा। एमजी मोटर्स का दावा है कि यह देश की पहली प्योर इलेक्ट्रिक इंटरनेट एसयूवी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai

Hyundai Kona Vs MG ZS EV

  MG ZS EV Hyundai Kona Electric अंतर
लंबाई (mm) 4314mm 4180mm +134mm
चौड़ाई (mm) 1809mm 1800mm +9mm
ऊंचाई (mm) 1644mm 1570mm +74mm
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें