देश की दूसरी सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स) अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Hyundai i20 का न्यू जेनरेशन मॉडल जल्द लॉन्च कर सकती है। कंपनी की नई कार Hyundai i30 को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है। इसे 2018 में कंपनी के चेन्नई प्लांट के नजदीक कई बार स्पॉट किया गया था। अब इस कार की टेस्टिंग एक बार फिर की जा रही है। जिससे यह माना जा रहा है कि भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
Hyundai i30
- फोटो : Hyundai
इंजन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Hyundai i30 को 1.6-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प के साथ बेचती है। इसके अलावा यह कार 2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प के साथ भी उपलब्ध है। भारत में i30 की जिस मॉडल की टेस्टिंग हो रही है उसमें 1.6D की बैजिंग दी गई है, जिससे साफ है कि एआरएआई इसे 1.6-लीटर डीजल इंजन के साथ टेस्ट कर रहा है। यह इंजन दो पावर आउटपुट- 115 hp और 136 hp के साथ आता है। इसमें 6-स्पीड मैन्युअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
विज्ञापन
3 of 7
Hyundai i30
- फोटो : Hyundai
माइलेज
Hyundai i30 की माइलेज का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। कार टेस्टिंग की जो तस्वीरें सामने आई है उससे पता चलता है कि ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) कंपनी की इस नई कार की टेस्टिंग कर रहा है। इससे एक बार फिर यह बात साफ हुई है कि Hyundai i30 को भारत में लॉन्च करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।
4 of 7
Hyundai i30
- फोटो : Hyundai
फीचर्स
Hyundai i30 के फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी हेडलैंप्स और डीआरएल, 17-इंच के अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, फ्लोटिंग 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हाई-रेस टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, स्टार्ट-स्टॉप बटन, 10 तरह से इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, हवादार सीटें, वायरलेस फोन चार्जिंग और बहुत कुछ मिलता है।
विज्ञापन
5 of 7
Hyundai i30
- फोटो : Hyundai
पहली बार कब हुई पेश
i30 एक प्रीमियम हैचबैक कार है जो जो वर्तमान में भारत में बेची जा रही i20 के ऊपर स्लॉट पर रखी जाएगी। ह्यूंदै ने पहली बार 2016 ऑटो एक्सपो में भारत में i30 को पेश किया था। हालांकि, यह i30 का सेकंड जेनरेशन मॉडल था और ह्यूंदै ने तब से अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी तीसरी पीढ़ी के मॉडल को भी लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
6 of 7
Hyundai i30
- फोटो : Hyundai
कीमत
भारत में Hyundai i30 को 10-12 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि ह्यूंदै की लोकप्रिय एसयूवी क्रेटा भी इसी कीमत के आसपास आती है। हालांकि भारत में इसकी कीमत क्रेटा को ध्यान में रखकर तय की जाएगी।
लॉन्चिंग
Hyundai i30 की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई घोषणा नहीं की है। वर्तमान में कंपनी भारत में अपनी i20 न्यू-जेनरेशन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। Hyundai i30 अगर भारत में अभी लॉन्च होगी तो फिलहाल इसे टक्कर देने वाली कोई दूसरी कार मौजूद नहीं है। लॉकडाउन के कारण फिलहाल कोई नई कार लॉन्च नहीं हो रही है। लेकिन इसके खुलने के बाद ह्यूंदै पहले अपनी दो नई कारों- न्यू-जेनरेशन क्रेटा और वरना फेसलिफ्ट पर ध्यान केंद्रित करेगी और इनकी सेल्स को बढ़ाने की कोशिश करेगी। इसके बाद कंपनी i20 न्यू-जेनरेशन को बाजार में उतारेगी।