फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप हैचबैक Maruti Baleno हुई स्मार्ट, मिला हाइब्रिड और बीएस-6 इंजन, बढ़ गई कीमतें

Mon, 22 Apr 2019 07:06 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Maruti suzuki baleno-2
मारुति ने अपनी दूसरे सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बलेनो को अपडेट किया है। कुछ दिनों पहले मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो को हाइब्रिड बैज के साथ टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया था। वहीं अब मारुति ने बलेनो का नया एडिशन लान्च किया है। मारुति ने बलेनो को स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ लान्च किया है। नए अपडेट के साथ मारुति ने बलेनो की कीमतों में भी 89 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है।
 
विज्ञापन

बलेनो में नया डुअल जेट इंजन

2 of 5
Maruti suzuki baleno-1
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति ने अपनी पॉपुलर हैचबैक बलेनो का हाइब्रिड एडिशन लान्च किया है। साथ ही, न्यू जेनरेशन बलेनो को बीएस-6 इंजन से भी लैस किया गया है। नई बीएस-6 मानकों वाली बलेनो में नया डुअल जेट इंजन लगा हुआ है, जिसका कोडनेम K12C है। बलेनो को 2015 में लान्च किया गया था, और लान्चिंग के साथ ही बलेनो कंपनी के लिए हॉटकेक साबित हुई है। कंपनी हर साल बलेनो की 2 लाख यूनिट्स बेचती है और इसके ग्राहकों की संख्या 5.5. लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई है।
 
विज्ञापन

23.87 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज

3 of 5
Maruti Baleno SHVS Hybrid BSVI
बलेनो के नए इंजन में दो फ्यूल इंजेक्टर्स, हर सिलेंडर में 2 इनटेक वॉल्व्स लगाए गए हैं। वहीं वर्तमान में आ रही बलेनो केवल एक फ्यूल इंजेक्टर्स के साथ आती है। इस टेक्नोलॉजी से इंजन साफ-सुथरा रहता है। वहीं पहली बार बलेनो में स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। नए हाइब्रिड सिस्टम से बलेनो में नया टॉर्क असिस्ट फंक्शन मिलेगा, वहीं स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम भी इंप्रूव होगा। इस नए हाइब्रिड सिस्टम टेक्नोलॉजी की खासियत होगी कि कार की ब्रक एनर्जी सिस्टम से लीथियम आयन बैटरी रिचार्ज होगी। मारुति का दावा है कि हाइब्रिड सिस्टम से कार के माइलेज में बढ़ोतरी होगी और कार 23.87 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देगी।    
 

देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार

4 of 5
2019 New Maruti suzuki Baleno RS
इसके अलावा मारुति ने अपनी हैचबैक में नया ड्राइवट्रेन भी दिया है। कंपनी ने बलेनो के पुराने K12B इंजन को बीएस-6 मानकों के अनुरुप अपडेट किया है। हालांकि नई कार केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ही मिलेगी, वहीं कंपनी भविष्य में इसे सीवीटी फीचर के साथ लान्च कर सकती है। बलेनो मार्च में देश की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है, जबकि पहला नंबर मारुति स्विफ्ट डिजायर का रहा है। मार्च, 2019 में बलेनो की 17,264 यूनिट्स बिकीं, जबकि मार्च, 2018 में यह आंकड़ा 16,254 यूनिट्स का था। बलेनो की बिक्री में 6.21 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बलेनो की कीमत 5.58 लाख रुपये से शुरू

5 of 5
2019 Maruti Baleno Facelift Launch
कंपनी ने नई बलेनो की कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली) 5.58 लाख रुपये से 8.9 लाख रुपये तक रखी है। इसके साथ ही कंपनी ने स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ बलेनो के दो और संस्करणों को लांच किया है। 1.2 लीटर ड्यूलजेट, ड्यूल पेट्रोल इंजन वाले मॉडल की कीमत 7.25 लाख रुपये है, जबकि जेटा संस्करण की कीमत 7.86 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें