अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Hyundai India की तरफ से दिया जा रहा Discount Offer आपके लिए किसी लॉटरी से कम नहीं है। दरअसल कंपनी अपने BS4 इंजन वाले स्टॉक को क्लियर करना चाहती है। ऐसे में कंपनी इन कारों पर 2.5 लाख रुपये तक की बंपर छूट दे रही है। Hyundai की जिन नौ कारों पर ये Discount Offers मिल रहे हैं उनमें Grand i10, Grand i10 NIOS, Elite i20, Santro, Creta, Xcent, Verna, Tuscon और Elantra शामिल हैं। दरअसल 1 अप्रैल 2020 से देश भर में केवल BS6 इंजन वाले वाहनों की बिक्री होगी। ऐसे में कंपनी समय से पहले अपनी BS4 गाड़ियों को बेचना चाहती है। तो डालते हैं इन कारों पर मिल रहे ऑफर्स पर एक नजर,