फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Elantra फेसलिफ्ट आज होगी लॉन्च, देखें रियल तस्वीरें

Thu, 03 Oct 2019 11:35 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
New 2019 ELANTRA - फोटो : Social
Hyundai मोटर इंडिया आज भारत में अपनी फेसलिफ्ट Elantra को लॉन्च करने जा रही है। कुछ दिन पहले कंपनी ने इस कार का फर्स्ट लुक दिखाया है। आइये जानते हैं कैसी दिखती है यह कार और कौन-कौन से फीचर्स इसमें शामिल किये जायेंगे।
विज्ञापन

स्टाइलिश अंदाज में आएगी नई Elantra

2 of 3
New 2019 ELANTRA - फोटो : Amar Ujala
नई Elantra का डिजाइन इस बार पहले की तुलना में ज्यादा स्टाइलिश नजर आता है जोकि इम्प्रेस करता है। कार में हेक्सागोनल ग्रिल दी गई है जिससे यह फ्यूचरिस्टिक लुक भी देती है। इसके अलावा इसमें शार्प और स्लीक हेडलाइट्स और फोग लैम्प्स  देखने को मिलते हैं। वही इस बार नई Elantra में 6 इंच के नए डिजाइन वाले एलाय व्हील्स देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा मॉडल से होगी महंगी

3 of 3
New 2019 ELANTRA - फोटो : Amar Ujala
पीछे से देखें तो यहां काफी कम किया है यहां सबसे पहले नजर इसकी नई स्लीक LED टेललाइट्स पर पड़ती है जो आपको BMW की याद दिला देगी। इसके अलावा इसका बंपर स्पोर्टी हैं और यह ड्यूल कलर में है। यह कार मिड-साइज सेगमेंट में आती है। ऐसे में इस बार कंपनी ने इसमें काफी काम किया है। इंजन को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मौजूदा Elantra 2 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन में है और इसकी कीमत 13.81 लाख रुपये है। माना जा रहा है नया मॉडल मौजूदा मॉडल से थोड़ा महंगा हो सकता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें