फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai की इस तकनीक से बढ़ेगी कार की माइलेज

Sun, 21 Jul 2019 07:42 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Hyundai develops Active Shift Control - फोटो : hyundai
ऑटो सेक्टर ने आज कल तेजी से नई-नई तकनीक इजात हो रही हैं। Hyundai गाड़ियों की माइलेज बढ़ाने के लिए एक खास तकनीक लेकर आई है। जीहां कंपनी ने एक ऐसी तकनीक डेवलप की है, जो एक सेकेंड में 500 बार गियर शिफ्ट की मॉनिटरिंग करेगी। एक्टिव शिफ्ट कंट्रोल (ASC) नाम वाकी इस तकनीक की मदद से कंपनी हाइब्रिड कारों की फ्यूल इकोनॉमी बढ़ाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

ऐसे काम करती है यह तकनीक

2 of 3
किआ सेल्टोस की बुकिंग शुरू - फोटो : Social
हाइब्रिड कंट्रोल यूनिट (HCU) 500 गुना प्रति सेकंड के हिसाब से इलेक्ट्रिक मोटर में मौजूद एक सेंसर की मदद से ट्रांसमिशन की रोटेशनल स्पीड की मॉनिटर करता है और शिफ्ट टाइम को 500ms से 350ms पर ले आता है, ताकि रोटेशन स्पीड को इंजन के साथ सिंक्रनाइज़ कर सके। इससे न सिर्फ फ्यूल की बचत होगी ड्राइविंग का बढ़िया अनुभव भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफिशिएंसी होगी 30 फीसदी बेहतर

3 of 3
Hyundai Nexo Engine - फोटो : Hyundai
ASC ट्रांसमिशन एफिशिएंसी को 30 फीसदी बेहतर करेगी। ASC का कमांड हाइब्रिड कंट्रोल यूनिट (HCU) है, जिसका मतलब ये है कि यह तकनीक टेक्नोलॉजी सिर्फ Hyundai और Kia की आने वाली हाइब्रिड कारों में ही इस्तेमाल की जाएगी। हंलाकि यह साफ़ नहीं हो पाया है कि वो कौन सी कार होगी जिसमें सबसे पहले इसतकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें