फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेकंड जेनरेशन Hyundai Creta की Auto Expo 2020 में हो रही है ग्लोबल लॉन्चिंग, जानें फीचर्स और खासियत

Mon, 03 Feb 2020 06:30 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
2020 Hyundai Creta new look
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) अपनी लोकप्रिय SUV Creta का सेकंड जेनरेशन वर्जन भारतीय बाजार में इसी साल लॉन्च करने वाली है। Hyundai की नई सेकंड जेनरेशन Creta की ग्लोबल लॉन्चिंग और इंडिया लॉन्चिंग इंडिया मार्ट मोटर शो में करने वाली है। हालांकि यह नई एसयूवी चीन में बिकने वाली क्रेटा के जैसी हो सकती है। ह्यूंदै मोटर इंडिया ने इसका एक नया टीजर जारी किया है। कंपनी अपनी नई Hyundai Creta को Auto Expo 2020 के पहले दिन यानी 5 फरवरी को ग्लोबल लॉन्चिंग करेगी। भारतीय बाजार में कार प्रेमियों को नई क्रेटा की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि एक रिपोर्ट के मुताबिक इन दिन इस कार का सिर्फ एक्सटीरियर दिखाया जाएगा। इस दौरान कार के इंटीरियर को कवर रख जाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
hyundai Creta ix25

लुक

नई Hyundai Creta को चीन में ix25 नाम से बेचा जाता है। कंपनी ने पिछले साल चीन में ix25 का सेकंड-जेनरेशन पेश किया था। भारत में पेश होने वाली Hyundai Creta का सेकंड-जेनरेशन भी इसी पर आधारित होगा। हालांकि भारतीय ऑटो मार्केट की जरूरतों के अनुसार इसमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसमें नई ग्रिल और अलग अलॉय वील्ज शामिल हो सकते हैं। कैबिन में भी भारतीय बाजार के मुताबिक मामूली बदलाव हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Creta iX25 Rear Profile

पावर 

नई Hyundai Creta के इंजन और गियरबॉक्स लोकप्रिय SUV KIA Seltos (सेल्टॉस) जैसे होंगे। इनमें 1.5-लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं। इसके अलावा नई Creta में Seltos GT Line वाला 1.4-लीटर वाला टर्बो-पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। 

4 of 5
Hyundai Creta ix25 China - फोटो : सांकेतिक

फीचर्स 

रिपोर्ट के अनुसार भारत में लॉन्च होने वाली नई Creta में चीन वाली ix25 की तरह ही स्प्लिट हेड और टेल-लाइट सेटअप, स्क्वॉयर वील आर्च और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ix25 में मिलने वाला 10.25-इंच का पोर्ट्रेट-ओरिएंटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी नई Hyundai Creta में देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
2020 hyundai creta - फोटो : सांकेतिक फोटो

इंटीरियर

रिपोर्ट में कहा गया है कि Auto Expo 2020 में Hyundai अपनी नई Creta का सिर्फ बाहरी लुक दिखाएगी। कार के इंटीरियर्स को ढंककर रखा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक नई क्रेटा को कंपनी मार्च के महीनेे में बाजार में उतारेगी। नई क्रेटा के इंटीरियर्स समेत अन्य डीटेल्स मार्च में इसकी लॉन्चिंग के वक्त सामने आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें