फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Creta को टक्कर देगी Renault Captur एसयूवी, कीमतों में की कमी

Tue, 02 Apr 2019 05:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
renault captur 2019
फ्रेंच कंपनी रेनो की कैप्चर एसयूवी की कीमतों में बडी कटौती की है। कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए रेनो कैप्चर की कीमतें घटाई हैं। रेनो ने हाल ही में कैप्चर को नए भारत न्यू व्हीकल सेफ्टी असेसमेंट प्रोग्राम के तहत अपग्रेड किया है।
 
विज्ञापन

कीमतें 9.5 लाख रुपये से शुरू

2 of 5
Renault Captur - फोटो : Renault
नई रेनो कैप्चर के RxE पेट्रोल ट्रिम की कीमतें 9.5 लाख रुपये से शुरू हैं, इसकी कीमतों में कंपनी ने 50 हजार रुपये की कमी की है। कैप्चर एसयूवी 4 वैरियंट और 2 इंजन ऑप्शन के साथ आती है। कैप्चर का RxE बेस ट्रिम है, जबकि प्लैटिन टॉप वैरियंट है। प्लैटिन पेट्रोल की एक्स-शोरूम कीमत 12 लाख रुपये है। जबकि कैप्चर के डीजल वैरियंट की कीमत 10.5 लाख रुपये है और टॉप वैरियंट की कीमत 13 लाख रुपये तक जाती है। वहीं ह्यूंदै क्रेटा की बात करें, तो कैप्चर की कीमत तकरीबन 1 लाख रुपये कम है।      
 
विज्ञापन

डीजल वैरियंट में 1.5 लीटर का K9K टर्बोचार्ज्ड मोटर

3 of 5
Renault captur
कैप्चर के टेक्निकल स्पैसिफिकेशंस की बात करें, तो कैप्चर के पैट्रोल वैरियंट में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 104 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टार्क देता है। जबकि डीजल वैरियंट में 1.5 लीटर का K9K टर्बोचार्ज्ड मोटर के साथ इंजन आता है, जो 108 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टार्क देता है।
 

ज्यादातर ग्राहकों को कैप्चर का डीजल वैरियंट ही पसंद

4 of 5
Renault Captur
हालांकि ज्यादातर ग्राहक कैप्चर का डीजल वैरियंट ही पसंद करते हैं। दोनों इंजनों के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर नहीं मिलता। पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल और डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल मिलता है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्चर में 17.4 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम

5 of 5
Renault Captur
कैप्चर के सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें डुअल एयरबैग्स, इबीडी के साथ एंटीलॉक ब्रैकिंग सिस्टम (एबीएस), रिअर पार्किंग सेंसर, ड्राइवर और को-ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीट अलर्ट स्टैंडर्ड मिलेगा। कैप्चर में 17.4 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कार प्ले, एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इको गाइड, वॉयस रिकग्नाइजेशन और नेविगेशन का फीचर मिलेगा।       
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें