फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर चढ़ा Hyundai Creta का जादू, 14 दिनों में हुई 5000 बुकिंग

Sun, 19 Jul 2020 02:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
2020 Hyundai Creta - फोटो : PTI
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) की सेकेंड जेनरेशन Creta (क्रेटा) भारत में तेजी से पॉपुलर हो रही है। लॉकडाउन के दौर में भी इस एसयूवी कार की लोकप्रियता में कमी नहीं आई। ह्यूंदै ने एलान किया है कि क्रेटा की बुकिंग ने 45,000 का आंकड़ा पार कर लिया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी की इस एसयूवी को ग्राहक काफी पसंद कर रहे हैं। कंपनी क्रेटा की जबरदस्त बुकिंग को इसकी कामयाबी के तौर पर बयां कर रही है क्योंकि देश में लॉकडाउन लागू होने से ठीक पहले ही इस एसयूवी को लॉन्च किया गया था। Creta को फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो 2020 में लॉन्च किया गया था। जिसके बाद 16 मार्च से इसकी बिक्री शुरू हुई थी। ह्यूंदै इंडिया ने सेकेंड जेनरेशन क्रेटा के लिए 14,000 प्री-बुकिंग पहले ही हासिल कर ली थी और मई में कंपनी को पहले ही 20,000 बुकिंग मिल चुके थे। अगली 10,000 बुकिंग जून में आईं। वहीं, जुलाई महीने के 14 दिन में ही इस क्रेटा की 5000 से ज्यादा बुकिंग की गई है। 


 
विज्ञापन

2 of 8
2020 hyundai Creta - फोटो : Hyundai
मई और जून में घरेलू बाजार में ह्यूंदै की बेची गई कुल कारों में से न्यू-जेनरेशन ह्यूंदै क्रेटा की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इतना ही नहीं यह पिछले महीने भी कंपनी का बेस्टसेलिंग मॉडल था। कंपनी ने कहा है कि क्रेटा का डीजल वेरिएंट कुल बिक्री का लगभग 55 फीसदी है, जबकि बाकी की 45 फीसदी की बिक्री पेट्रोल मॉडल्स की हुई। यह आंकड़े ऑटो जगत के डीजल से दूर जाने के कदम से उलट तस्वीर बयां करते हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण, नई दिल्ली में डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई है। लेकिन क्रेटा डीजल के डिमांड को देखकर पता चलता है कि कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अभी भी डीजल के लिए एक मजबूत आकर्षण बरकरार है। 
विज्ञापन

3 of 8
Hyundai CRETA Infotainment - फोटो : Hyundai
नई क्रेटा की खासियत
Creta को पहली बार 2015 में लॉन्च किया गया था और यह भारत में ह्यूंदै के बिक्री के प्रदर्शन को बनाए रखने में इसका बड़ा योगदान है। लॉन्चिंग के बाद इसे फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया गया और इस साल के शुरूआत में इसे बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया गया। 2020 क्रेटा के फ्रंट लुक और टेल लाइट्स को रिडिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें दी जाने वाले फीचर्स की लिस्ट बहुत लंबी है, जिससे किआ सेल्टोस जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला में इसकी मदद करती है। नई 2020 क्रेटा में 50 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। 

4 of 8
2020 Hyundai Creta - फोटो : social media
इंजन 
Hyundai Creta 2020 (ह्यूंदै क्रेटा 2020) पांच वेरिएंट में उपलब्ध है- E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ)। नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन मिलता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलता है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलते हैं। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 8
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai India
पावर
2020 क्रेटा के तीन इंजन किआ सेल्टोस से ही लिए गए हैं।1.5 लीटर पेट्रोल 115 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल करीब 140 Bhp की पावर और 242 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 115 Bhp पावर और 250 Nm के टॉर्क आउटपुट के साथ डीजल सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करनेवाला इंजन होगा। 
विज्ञापन

6 of 8
2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos Front - फोटो : AmarUjala
माइलेज
6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलनेवाला पेट्रोल 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यह ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। जबकि 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलने वाले टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में भी यही माइलेज मिलेगा- 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर। किआ सेल्टोस के समान वेरिएंट्स में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर मिलता है, जो नए क्रेटा को सेल्टोस की तुलना में मामूली रूप से अधिक ईंधन कुशल बनाता है। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाले डीजल क्रेटा में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, जो किआ सेल्टोस डीजल मैनुअल के 21 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज की तुलना में थोड़ा अधिक है। बता दें कि किआ सेल्टोस ह्यूंदै कंपनी की ही गाड़ी है। 
विज्ञापन

7 of 8
Hyundai CRETA Interior - फोटो : Hyundai
फीचर्स
3.5 इंच का मोनो टीएफटी मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 17 इंच डायमंड कट अलॉय वील्स,  ऑटो होल्ड फंक्शन वाले इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स क्रेटा के टॉप एंड SX(O) मॉडल में मिलेंगे। इसके अलावा ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS विद EBD, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट लॉकिंग, प्रॉजेक्टर हेडलैंप्स, पावर अजस्टेबल ORVMs, रियर एसी वेंट्स, लेन चेंज इंडिकेटर, ब्लैक रेडियेटर ग्रिल, ड्यूल-टोन बंपर, सिल्वर B-C पिलर गार्निश मिलेंगे। इसके साथ नई क्रेटा में D-कट स्टीयरिंग विद टिल्ट एडजस्टमेंट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स और हाई स्पीड अलर्ट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स भी मिलेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
2020 Hyundai Creta auto expo - फोटो : For Refernce Only
कीमत
नई ह्यूंदै क्रेटा सेकंड जेनरेशन एसयूवी की कीमत 9.99 लाख रुपये से 17.20 लाख रुपये के बीच है। नई ह्यूंदै क्रेटा का एसयूवी एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और जीप कंपास से मुकाबला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें