महामारी के दौर में ऑटोमोबाइल सेक्टर भले ही चुनौतियों का सामना कर रही है, लेकिन Hyundai Motors की लोकप्रिय एसयूवी Hyundai Creta 2020 (ह्यूंदै क्रेटा 2020) मजबूती के साथ आगे बढ़ा रही है। इस साल मार्च में लॉन्च होने के बाद से नई Hyundai Creta 55,000 बुकिंग हासिल करने में सफल रही है। ह्यूंदै ने बुधवार को क्रेटा की बुकिंग के लिए नए आंकड़ों का एलान किया।
विज्ञापन
2 of 11
2020 Hyundai Creta auto expo
- फोटो : For Refernce Only
सेकेंड जेनरेशन क्रेटा को महामारी के मद्देनजर लागू किए देशव्यारी लॉकडाउन से ठीक पहले मार्च में लॉन्च किया गया था। मार्च के आखिरी सप्ताह और अप्रैल का पूरा महीना ऑटो सहित कई क्षेत्रों के लिए बिक्री में अभूतपूर्व गिरावट का रहा है, जिससे मई में कुछ हद तक राहत मिली। क्रेटा ने बिक्री के मामले में उसके बाद कुछ कामयाबी हासिल की है और यह ह्यूंदै की साल की सबसे बड़ी पेशकश है।
विज्ञापन
3 of 11
2020 hyundai Creta
- फोटो : Hyundai
नई 2020 क्रेटा ने मई और जून के महीने में बिक्री में मामले में अन्य सभी एसयूवी से आगे रही। और ऐसे समय में जब कई वाहन निर्माता डीजल कारों से दूरी बना रहे हैं, क्रेटा का डीजल इंजन ग्राहकों के लिए पसंदीदा साबित हो रहा है। 2020 क्रेटा की कुल बुकिंग का 60 फीसदी हिस्सा डीजल वेरिएंट के लिए किया गया। ये आंकड़ें 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन क्रेटा की दीवानी के बारे बहुत कुछ बयां करते हैं, क्योंकि डीजल की कीमतें पेट्रोल दरों के करीब पहुंच गई हैं और यहां तक कि दिल्ली में पार कर गई हैं।
4 of 11
Hyundai Creta 2020
- फोटो : Hyundai
महामारी के दौर में मांग में सुस्ती है लेकिन हाल के महीनों में क्रेटा की सफलता ने ह्यूंदै के हौसले बुलंद कर दिए हैं। न सिर्फ इसलिए कि वर्तमान मुश्किलें ओईएम के लिए चुनौतीपूर्ण हो गई हैं, बल्कि इसलिए भी क्योंकि किआ सेल्टोस से क्रेटा को कुछ बहुत ही गंभीर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा, जिसे 2019 के अगस्त में लॉन्च किया गया था।
विज्ञापन
5 of 11
2020 Hyundai Creta
- फोटो : PTI
ह्यूंदै मोटर इंडिया के निदेशक बिक्री, विपणन और सर्विस तरुण गर्ग ने कहा, "मार्च में ऑल-न्यू क्रेटा के लॉन्च के साथ ही ह्यूंदै ने एक बार फिर एसयूवी सेगमेंट में लीडरशिप को फिर से परिभाषित किया है और अपने वर्चस्व को कायम किया है, जो सिर्फ चार महीनों में 55,000 से ज्यादा बुकिंग और 20,000 से ज्यादा ग्राहकों का आंकड़ा छूआ है।"
विज्ञापन
6 of 11
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo
- फोटो : PTI
नई क्रेटा की खासियत
Creta को पहली बार 2015 में लॉन्च किया गया था और यह भारत में ह्यूंदै के बिक्री के प्रदर्शन को बनाए रखने में इसका बड़ा योगदान है। लॉन्चिंग के बाद इसे फेसलिफ्ट वर्जन में पेश किया गया और इस साल के शुरूआत में इसे बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया गया। 2020 क्रेटा के फ्रंट लुक और टेल लाइट्स को रिडिजाइन किया गया है। इसके साथ ही इसमें दी जाने वाले फीचर्स की लिस्ट बहुत लंबी है, जिससे किआ सेल्टोस जैसे नए प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला में इसकी मदद करती है। नई 2020 क्रेटा में 50 से ज्यादा कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं।
विज्ञापन
7 of 11
Hyundai Creta 2020
- फोटो : Hyundai
इंजन
Hyundai Creta 2020 (ह्यूंदै क्रेटा 2020) पांच वेरिएंट में उपलब्ध है- E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ)। नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन मिलता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलता है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलते हैं। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है।
8 of 11
Hyundai Creta 2020 Rear
- फोटो : Hyundai
पावर
2020 क्रेटा के तीन इंजन किआ सेल्टोस से ही लिए गए हैं।1.5 लीटर पेट्रोल 115 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल करीब 140 Bhp की पावर और 242 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 115 Bhp पावर और 250 Nm के टॉर्क आउटपुट के साथ डीजल सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करनेवाला इंजन होगा।
9 of 11
Hyundai Creta 2020, Kia Seltos
- फोटो : Amar Ujala
माइलेज
6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलनेवाला पेट्रोल 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यह ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। जबकि 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलने वाले टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में भी यही माइलेज मिलेगा- 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर। किआ सेल्टोस के समान वेरिएंट्स में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर मिलता है, जो नए क्रेटा को सेल्टोस की तुलना में मामूली रूप से अधिक ईंधन कुशल बनाता है। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाले डीजल क्रेटा में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, जो किआ सेल्टोस डीजल मैनुअल के 21 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज की तुलना में थोड़ा अधिक है। बता दें कि किआ सेल्टोस ह्यूंदै कंपनी की ही गाड़ी है।
10 of 11
Hyundai CRETA Interior
- फोटो : Hyundai
फीचर्स
3.5 इंच का मोनो टीएफटी मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 17 इंच डायमंड कट अलॉय वील्स, ऑटो होल्ड फंक्शन वाले इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स क्रेटा के टॉप एंड SX(O) मॉडल में मिलेंगे। इसके अलावा ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS विद EBD, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट लॉकिंग, प्रॉजेक्टर हेडलैंप्स, पावर अजस्टेबल ORVMs, रियर एसी वेंट्स, लेन चेंज इंडिकेटर, ब्लैक रेडियेटर ग्रिल, ड्यूल-टोन बंपर, सिल्वर B-C पिलर गार्निश मिलेंगे। इसके साथ नई क्रेटा में D-कट स्टीयरिंग विद टिल्ट एडजस्टमेंट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स और हाई स्पीड अलर्ट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स भी मिलेंगे।
कीमत
नई ह्यूंदै क्रेटा सेकंड जेनरेशन एसयूवी की कीमत 9.99 लाख रुपये से 17.20 लाख रुपये के बीच है। नई ह्यूंदै क्रेटा का एसयूवी एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और जीप कंपास से मुकाबला है।