फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Selling SUV: Hyundai Creta सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल, ये हैं देश की टॉप सेलिंग मिड-साइज एसयूवी

Mon, 08 Mar 2021 06:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Creta 2020 - फोटो : PTI
कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर लॉकडाउन खुलने के बाद के दौर में आवाजाही के लिए निजी वाहनों की मांग में बिक्री में बढ़ोतरी देखी जा रही है। भारतीय ग्राहकों में कॉम्पैक्ट और मिड-साइज एसयूवी दोनों के लिए बढ़ती दिलचस्पी देखने को मिल रही है। यह भारतीय कार बाजार में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ सेगमेंट है। विभिन्न ऑटो निर्माता इसमें अपने नए-नए मॉडल्स को उतार रहे हैं। फरवरी 2021 में मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और Kia Seltos (किआ सेल्टोस) ने फरवरी 2020 की तुलना में 83 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। 
विज्ञापन

2 of 5
Kia Seltos - फोटो : PTI
ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टोस दोनों को मिलाकर इस सेगमेंट की कुल बिक्री में 56 फीसदी से ज्यादा की हिस्सेदारी है। Hyundai Creta ने फरवरी 2021 में 12,428 यूनिट्स की बिक्री की है। जो एक साल पहले इसी महीने में बेची गई 700 यूनिट्स की तुलना में 1,675 फीसदी की YoY वृद्धि है। दूसरी ओर, सेगमेंट में एक बहुत लोकप्रिय उत्पाद, किआ सेल्टोस ने पिछले महीने 8,305 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जो फरवरी 2020 में बेची गई 14,024 यूनिट्स की तुलना में 41 फीसदी की गिरावट है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mahindra Scorpio S3+ - फोटो : Mahindra (For Reference Only)
मिड-साइज एसयूवी के बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो, एमजी हेक्टर, महिंद्रा स्कॉर्पियो, टाटा हैरियर और महिंद्रा एक्सयूवी 500 ने भी फरवरी 2021 में ट्रिपल-डिजिट की YOY वृद्धि दर्ज की है। एमजी हेक्टर ने 3,662 यूनिट्स की बिक्री के साथ 201 फीसदी YoY वृद्धि दर्ज की है। जबकि एक साल पहले एक ही महीने में हेक्टर की 1,218 यूनिट्स बिकी थी। Mahindra Scorpio, Tata Harrier और Mahindra XUV500 ने क्रमशः 3,532 यूनिट, 2,030 यूनिट और 829 यूनिट बेचीं। इसके साथ ही इन्होंने क्रमशः 135 फीसदी, 217 फीसदी और 141 फीसदी YoY वृद्धि दर्ज की। 

4 of 5
MG Hector - फोटो : For Reference Only
Jeep Compass (जीप कंपास) ने भी पिछले महीने 1,103 यूनिट्स की बिक्री के साथ 66 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसकी 666 यूनिट्स बिकी थीं। दिलचस्प बात यह है कि देश में जीप इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी ने 21 महीनों की अवधि के बाद 1,000 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jeep Compass BS6 - फोटो : Jeep
मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट ने फरवरी 2021 में 36,917 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि 2020 में इसी महीने में 20,197 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें