फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई 2020 Hyundai Creta सेकंड जेनरेशन लॉकडाउन में भी हिट है, बुकिंग 20 हजार के पार

Sat, 02 May 2020 06:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
2020 Hyundai Creta - फोटो : social media
ऑल-न्यू Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) न सिर्फ Hyundai India (ह्यूंदै इंडिया) के लिए बल्कि, शायद इस साल भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण लॉन्च है। Hyundai Creta के पुराने मॉडल की लोकप्रियता को देखते हुए नई 2020 Hyundai Creta सेकंड जेनरेशन मॉडल से उम्मीदें भी थीं, और इसकी बुकिंग के आंकड़ों से पता चलता है कि इसने अच्छी-खासी मांग हो रही है। ह्यूंदै इंडिया को मार्च में सेकंड जेनरेशन क्रेटा के लॉन्च से पहले ही 14,000 प्री-बुकिंग मिल चुकी थी और अब कंपनी के कहा है कि इस एसयूवी की 20,000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 8
2020 Hyundai Creta - फोटो : PTI
क्रेटा की बंपर बुकिंग
रिपोर्ट के मुताबिक ह्यूंदै मोटर इंडिया के डायरेक्टर (सेल्स, मार्केटिंग व सर्विस) तरुण गर्ग ने कहा, "हमें क्रेटा के लिए लगभग 20 हजार बुकिंग मिली है। जब लॉकडाउन शुरू हुआ तब तक 18 हजार बुकिंग मिल चुकी थी। अच्छी बात यह है कि लॉकडाउन के दौरान भी इसकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है, इस कार के बारे में जिस तरह की पूछताछ की जा रही है वह आश्चर्यजनक है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें लॉकडाउन में जितनी बुकिंग मिली है इसमें से 75 फीसदी सिर्फ क्रेटा की है।" 
विज्ञापन

3 of 8
Hyundai Creta 2020 - फोटो : Hyundai
इस वेरिएंट की बुकिंग सबसे ज्यादा
दक्षिण कोरियाई ऑटो निर्माता कंपनी ने भारत में इसकी प्री-बुकिंग 2 मार्च को शुरू की थी। कंपनी ने इसकी लॉन्चिंग से कुछ घंटे पहले बताया था कि इस पॉपुलर एसयूवी के लिए 14,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी थी। बुकिंग शुरू होने के एक हफ्ते में ही क्रेटा की 10 हजार यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी थी। इन बुकिंग्स में से 55 फीसदी क्रेटा के डीजल वेरिएंट और 12 फीसदी बुकिंग टर्बो पेट्रोल के लिए की गई है। क्रेटा को 25000 रुपये की टोकन राशि पर चुनिंदा डीलरशिप पर बुक किया जा सकता है, जो रिफंडेबल है। 

4 of 8
Hyundai Creta 2020 Rear - फोटो : Hyundai
इंजन 
Hyundai Creta 2020 (हुंडई क्रेटा 2020) पांच वेरिएंट में उपलब्ध है- E (ई), EX (ईएक्स), S (एस), SX (एसएक्स) और SX(O),एसएक्स (ओ)। नई क्रेट में किआ सेल्टोस में लगाए गए इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इस एसयूवी में इंजन BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला इंजन मिलता है। इसमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.4-लीटर टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन मिलता है। तीनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प भी मिलते हैं। नई क्रेटा में लगे डीजल इंजन को 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। 
विज्ञापन

5 of 8
Hyundai Creta Second Generation - फोटो : Amar Ujala
पावर
2020 क्रेटा के तीन इंजन किआ सेल्टोस से ही लिए गए हैं।1.5 लीटर पेट्रोल 115 PS का पावर और 144 Nm का टॉर्क पैदा करता है। जबकि 1.4 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल करीब 140 Bhp की पावर और 242 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। 115 Bhp पावर और 250 Nm के टॉर्क आउटपुट के साथ डीजल सबसे ज्यादा टॉर्क पैदा करनेवाला इंजन होगा। 
विज्ञापन

6 of 8
2020 Hyundai Creta Vs Kia Seltos - फोटो : AmarUjala
माइलेज
6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ मिलनेवाला पेट्रोल 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यह ARAI द्वारा प्रमाणित किया गया है। जबकि 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ मिलने वाले टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में भी यही माइलेज मिलेगा- 16.8 किलोमीटर प्रति लीटर। किआ सेल्टोस के समान वेरिएंट्स में 16.5 किलोमीटर प्रति लीटर मिलता है, जो नए क्रेटा को सेल्टोस की तुलना में मामूली रूप से अधिक ईंधन कुशल बनाता है। 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स वाले डीजल क्रेटा में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, जो किआ सेल्टोस डीजल मैनुअल के 21 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज की तुलना में थोड़ा अधिक है। बता दें कि किआ सेल्टोस ह्यूंदै कंपनी की ही गाड़ी है। 
विज्ञापन

7 of 8
Hyundai CRETA Infotainment - फोटो : Hyundai
फीचर्स
3.5 इंच का मोनो टीएफटी मल्टी इन्फॉर्मेशन डिस्प्ले, 7 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, रिमोट इंजन स्टार्ट-स्टॉप, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 17 इंच डायमंड कट अलॉय वील्स,  ऑटो होल्ड फंक्शन वाले इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स क्रेटा के टॉप एंड SX(O) मॉडल में मिलेंगे। इसके अलावा ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS विद EBD, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रिमोट लॉकिंग, प्रॉजेक्टर हेडलैंप्स, पावर अजस्टेबल ORVMs, रियर एसी वेंट्स, लेन चेंज इंडिकेटर, ब्लैक रेडियेटर ग्रिल, ड्यूल-टोन बंपर, सिल्वर B-C पिलर गार्निश मिलेंगे। इसके साथ नई क्रेटा में D-कट स्टीयरिंग विद टिल्ट एडजस्टमेंट, सीट बेल्ट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर्स, स्पीड सेंसिंग डोर लॉक्स और हाई स्पीड अलर्ट जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स भी मिलेंगे। 
विज्ञापन

8 of 8
Hyundai Creta 2020 in Auto Expo - फोटो : PTI
कीमत
नई ह्यूंदै क्रेटा सेकंड जेनरेशन एसयूवी की कीमत 9.99 लाख रुपये से 17.20 लाख रुपये के बीच है। नई ह्यूंदै क्रेटा की एसयूवी एमजी हेक्टर, टाटा हैरियर और जीप कंपास से मुकाबला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें