फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Brazil में इम्पलॉई ऑफ द ईयर का खिताब मिला है एक कुत्ते को, इंटरनेट पर हुआ वायरल

Mon, 10 Aug 2020 06:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai Brazil Employee Dog Tucson Prime - फोटो : Social Media
एक ऐसे समय में जब हमें ज्यादातर नकारात्मक खबरों ही पढ़ने को मिल रही हैं, तब शायद आपने इंटनेट पर Hyundai (ह्यूंदै) के नए चार पैरों वाले Tucson (टक्सन) को देखा होगा। इंटरनेट पर लोगों को इससे प्यार हो गया है और इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। क्या आप ऐसी कल्पना कर सकते हैं कि आप किसी कार शोरूम में जाएं और वहां एक कुत्ता आपका स्वागत कर रहा है! जानवर से प्यार करने वालों के लिए दिल को छू लेने वाला अनुभव है। 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai Brazil Employee Dog Tucson Prime - फोटो : Social Media
हकीकत में जिस कुत्ते की चर्चा हो रही है, उसे ह्यूंदै का इम्पलॉई ऑफ द ईयर का खिताब मिल चुका है और वह ब्राजील में ह्यूंदै शोरूम में काम करता है। इस कुत्ते का नाम Tucson Prime (टक्सन प्राइम) और वह सड़कों पर घूमने वाला आवारा कुत्ता था। इस कुत्ते की किस्मत पलट गई जब ब्राजील ईएस में एक ह्यूंदै शोरूम ने इसे गोद ले लिया। इस कुत्ते की कहानी वास्तव में दिल को छू ले वाली है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai Brazil Employee Dog Tucson Prime - फोटो : Social Media
टक्सन को अक्सर ब्राजील में ह्यूंदै कार शोरूम के आसपास पाया जाता था। इसलिए बहुत लाजिमी था उसकी जल्द ही शोरूम में लगभग सभी के साथ दोस्ती हो गई। शोरूम के कर्मचारियों और उसका संबंध इतना मजबूत हो गया कि शोरूम ने जल्द ही उसे गोद ले लिया और उसे एक सम्माननीय कर्मचारी बना दिया गया, जिसके पास अपना आईडी कार्ड भी है। 

4 of 5
Hyundai Brazil Employee Dog Tucson Prime - फोटो : Social Media
किसी भी अन्य कुत्ते की तरह, टक्सन ह्यूंदै शोरूम की रखवाली करता था और अब कंपनी ने उसका प्रमोशन कर उसे सेल्समैन बना दिया है। ह्यूंदै ने अपने इस नए कर्मचारी को इंस्टाग्राम के जरिए दुनिया से मिलाया और कहा, "नया सदस्य लगभग एक साल पुराना है। ह्यूंदै परिवार ने इसका स्वागत किया और यह सभी सहकर्मियों और ग्राहकों का दिल जीत चुका है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai Brazil Employee Dog Tucson Prime - फोटो : Social Media
टक्सन प्राइम का अपना इंस्टाग्राम हैंडल है और एक लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिनकी गिनती बढ़ती जा रही है। वर्ल्ड ऑफ बज द्वारा प्रकाशित एक समाचार रिपोर्ट के अनुसार, इस साल 21 मई को ह्यूंदै सेरा, ईएस, ब्राजील के एक आउटलेट ने टक्सन प्राइम को गोद लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें