फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब करें बंपर टू बंपर ट्रैफिक में ड्राइव, इन बातों का रखें ध्यान

विज्ञापन
1 of 6
बंपर टू बंपर ड्राइव
बंपर टू बंपर का मतलब होता है,आगे पीछे लाइन में चल रही गाड़ियां और इनके बीच में बहुत ही कम अंतर रहता है ऐसा लगता है जैसे कभी भी गाड़ी के बंपर आपस में टकरा सकते हैं। इस ड्राइविंग को ऑटोमोटिव भाषा में बंपर टू बंपर कहा जाता है। मौजूदा समय में जिस तादात में गाड़ियां बिक रही हैं उससे हर शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। तो कभी भी आपको इस तरह की ड्राइविंग का अनुभव करने को मिल सकता है। हो सकता है कि आप रोजाना इस तरह की परिस्थिति में ड्राइव करके ऑफिस पहुंचते हों। आपको सुकून देने के लिए तथा इस परिस्थिति में कैसे ड्राइव करें इसे बताने के लिए हम ये टिप्स लेकर आए हैं जरूर पढ़ें यह आपके बहुत काम आने वाला है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
बंपर टू बंपर ड्राइव
मन को रखें शांत
अगर आपके आगे यातायात चल रहा है तो आप उसे कहीं से भी स्वैप नहीं कर सकते। इसलिए दिमाग को एकदम शांत रखें और जिस तरह से लोग आगे बढ़ रहे हैं बस बढ़ते रहें मंजिल तक जरूर पहुंच जाएंगे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
बंपर टू बंपर ड्राइव
फालतू एक्सीलरेट न करें
ऐसी परिस्थिति में ड्राइविंग के दौरान बहुत से लोगों की आदत होती कि वो गाड़ी को बिना मतलब एक्सीलरेट करते रहते हैं जिससे न सिर्फ आप अपना ईंधन फूंकते साथ ही अन्य लोगों को डिस्टर्व भी करते हैं। ऐसा करके आराम से ड्राइव कर रहे लोगों की एकाग्रता भंग होती है और गाड़ी के आपस में टकराने की संभावना बढ़ जाती है। 

 

4 of 6
बंपर टू बंपर ड्राइव
जगह मिलते ही तेजी से न भागें
बहुत से ऐसे भी ड्राइवर हैं जिन्हें गाड़ी तेज भगाने में मजा आता है और जैसे ही वो थोड़ी जगह देखते हैं गाड़ी वहां मोड़ देते हैं बिना सोचे-समझे कि दूसरे ड्राइवरों का क्या होगा। ऐसा करके आप तो आगे निकल जाते हैं लेकिन अन्य लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
बंपर टू बंपर
ढलान पर कैसे करें ड्राइव
कई बार जब आप ढलान पर होते हैं तो वहां भी जाम की स्थिति बन जाती है। एक सीधी चढ़ाई पर पहुंचते ही अगर ऐसी परिस्थिति पैदा हो कैसे ड्राइव करना चा‌हिए आइए आपको बता देते हैं। हमेशा ढलान पर अगर गाड़ियां रुक गई हैं तो हैंडब्रेक का प्रयोग करें, लेकिन अगर ट्रैफिक धीरे-धीरे मूव कर रहा हो तो रेव पर नियंत्रण बनाए रखें और बिना ब्रेक किए धीरे-धीरे बढ़ते रहें। अगर आप ढलान पर खड़े हैं और आगे बढ़ना है तो ध्यान रखें कि रेव ज्यादा होना चाहिए जिससे गाड़ी पीछे की तरफ नहीं जाएगी और पीछे चल रही गाड़ी में आप टकराने से बच जाएंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बंपर टू बंपर ड्राइव
गाड़ी में पानी जरूर रखें
जाम की स्थिति में अक्सर लोग घंटो तक प्यासे रहकर सिर्फ इसलिए ड्राइव करते हैं क्योंकि वो कार में पानी रखना भूल जाते हैं। इसलिए याद रखें कि आपकी गाड़ी में हमेशा पानी रहे जिससे आप तरोताजा रहकर गाड़ी चला सकें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें