फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Car Discount: होंडा लाई 'द ग्रेट होंडा फेस्ट', त्योहारों पर दे रही 53,500 रुपये तक की छूट

Wed, 06 Oct 2021 01:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Honda Car Discount - फोटो : Honda
Honda Car Discount 2021: भारत में प्रीमियम कार बनाने वाली प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने नवरात्रि के शुभ अवसर की शुरुआत पर पूरे भारत में ग्राहकों के लिए 'द ग्रेट होंडा फेस्ट' के तहत फेस्टिव ऑफर्स की शुरुआत करने का एलान किया है। त्योहार के मौके इस फेस्टिव प्रमोशंस के दौरान, ग्राहक 31 अक्तूबर, 2021 तक सभी अधिकृत होंडा डीलरशिप से अपनी पसंदीदा होंडा कार खरीदने पर कई आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं।   
 
आकर्षक ऑफर्स के बारे में बताते हुए, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक, विपणन एवं बिक्री, राजेश गोयल ने कहा, "त्योहार हमें जश्न मनाने की वजह देते हैं और इनका हमारे जीवन में एक विशेष स्थान है। इस फेस्टिव सीजन में कार खरीदारी को और अधिक फायदेमंद बनाने के लिए हम अपनी संपूर्ण होंडा प्रोडक्ट लाइन के लिए रोमांचक ऑफर्स और प्रमोशंस की पेशकश कर काफी खुश हैं, जो इस त्योहारी समय के दौरान ग्राहकों को खुशी प्रदान करेंगे।” उन्होंने आगे कहा, “उपभोक्ता भावना में सुधार और मौजूदा बिक्री की रफ्तार ने यह साबित कर दिया है कि बाजार में हमारे उत्पादों की मांग अच्छी है। हमें उम्मीद है कि त्योहारों का उत्साह समग्र ऑटो उद्योग को बढ़ावा देगा, जो बहुत जरूरी है।" 
विज्ञापन

2 of 6
Honda City 2020 - फोटो : Honda

किस मॉडल पर कितनी छूट

Honda City
साल 2020 में भारतीय बाजार में लॉन्च की गई प्रीमियम सेडान कार Honda City (होंडा सिटी) की पांचवी पीढ़ी मॉडल को अब 53,000 रुपये की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। होंडा सिटी की चौथी पीढ़ी की भी बिक्री हो रही है जिस पर कंपनी 22,000 रुपये की छूट दे रही है।

नई सिटी ने अपनी पांचवीं पीढ़ी में अपनी एक्सटीरियर स्टाइलिंग, केबिन सामग्री के साथ-साथ फीचर लिस्ट में महत्वपूर्ण अपडेट्स हासिल किए हैं। हालांकि, होंडा ने पिछली पीढ़ी के सिटी को भी बेचने का फैसला किया। 
विज्ञापन

3 of 6
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
Amaze
इस साल की शुरुआत में लॉन्च की गई लेटेस्ट Amaze (अमेज) को भी फेस्टिव पीरियड ऑफर के तहत 18,000 रुपये की छूट के साथ बेची जा रही है। नई अमेज कार के एक्सटीरियर और केबिन में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। 

4 of 6
2020 Honda WR-V - फोटो : Honda
WR-V और Jazz
होंडा WR-V पर 40,100 रुपये और Jazz पर 45,900 रुपये की छूट दे रही है। बता दें कि यह सभी आंकड़े अधिकतम उपलब्ध छूट है और कार के हर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Honda Jazz BS6 2020 - फोटो : Honda
किफायती फाइनेंस स्कीम
ग्राहकों के लिए ये विशेष ऑफर्स नकद छूट, एक्सेसरीज, लॉयल्टी बोनस और स्पेशल एक्सचेंज लाभ के रूप में होंगे। कंपनी ने ग्राहकों की सहायता करने के लिए कम ब्याज दर, कम ईएमआई पैकेज, विशेष मोराटोरियम स्कीम और लंबी अवधि के लोन के साथ ऑन-रोड फाइनेंसिंग के लिए 50 से अधिक आकर्षक और किफायती फाइनेंस स्कीम (वित्त योजनाओं) की पेशकश करने के लिए 17 बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के साथ साझेदारी की है। 

फेस्टिव ऑफर्स पर और अधिक जानकारी के लिए, ग्राहक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
2021 Honda Amaze Facelift - फोटो : Honda Cars India
होंडा कार्स इंडिया के बारे में 
होंडा कार्स इंडिया लि. (एचसीआईएल), जो भारत में प्रीमियम कारों की एक प्रमुख विनिर्माता है, की स्थापना दिसंबर 1995 में भारतीय उपभोक्ताओं को होंडा के यात्री कार मॉडल्स और तकनीक उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता के साथ की गई थी। एचसीआईएल का कॉरपोरेट कार्यालय ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में स्थित है और इसका अत्याधुनिक विनिर्माण संयंत्र टपुकरा, जिला अलवर, राजस्थान में स्थित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें