फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 दिनों के अंदर भारत में लॉन्च हुईं ये 3 धांसू बाइक्स, आपके लिए कौन है बेहतर?

Mon, 20 Jul 2020 08:12 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Honda X-Blade BS6, Hero Xtreme 160R bs6, Honda Livo BS6 - फोटो : Amar Ujala
आज हम तीन ऐसी मोटरसाइकिलें लेकर आए हैं, जो पिछले 45 दिनों के अंदर भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इन बाइक्स में Honda X-Blade BS6 से लेकर Hero Xtreme 160R BS6 और Honda Livo BS6 शामिल हैं। जैसा कि इनके नाम से ही पता चल रहा है कि इन तीनों ही बाइक्स में आपको BS-6 नॉर्म्स वाला इंजन मिलता है। ऐसे में अगर आप BS-6 इंजन वाली एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपकी बड़ी मदद कर सकती है। हम आपको इन बाइक्स की परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं इन बाइक्स पर एक नजर,
विज्ञापन

2 of 5
2020 Honda Xblade - फोटो : honda2wheelersindia

Honda X-Blade BS6

Honda X-Blade BS6 में पावर के लिए 162.71 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI, BS6 इंजन दिया गया है, जो 8000 आरपीएम पर 13.6 hp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 14.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
  • कीमत: Honda X-Blade के सिंगल डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,06,687 रुपये है। वहीं, इसके डबल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,10,968 कर्ब वजन 144 किलोग्राम
विज्ञापन

3 of 5
Hero Xtreme 160R - फोटो : Hero MotoCorp

Hero Xtreme 160R 

इसमें पावर के लिए 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर OHC, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, एडवांस्ड प्रोग्राम्ड फ्यूल इंजेक्शन इंजन दिया गया है, जो 8500 आरपीएम पर 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • कीमत: इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 99,950 रुपये है। 

4 of 5
Honda Livo BS6 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter

Honda Livo BS6

इसमें पावर के लिए 109.51 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, SI, BS6 इंजन दिया गया है, जो 7500 आरपीएम पर 9.02 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • कीमत: इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 70, 056 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Grazia 125 BS6 - फोटो : Honda

Honda Grazia 125 BS6 

30 दिनों के भीतर Grazia 125 BS6 भी लॉन्च हुई है। हालांकि, यह बाइक नहीं बल्कि स्कूटर है। इसमें 125 सीसी PGM-FI HET (होंडा ईको टेक्नोलॉजी), BS6 इंजन दिया है, जो 8.2 bhp की मैक्सिमम पावर और 10.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 
  • कीमत: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 73,336 रुपये है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें