Mitsubishi Pajero 2012.jpg
एक वक्त था जब पजेरो को क्वीन ऑफ रोड्स कहते थे। फॉर्च्यूनर और एंडेवर के आने से पहले एसयूवी सेगमेंट में पजेरो बादशाह थी। वहीं ऑफरोडिंग में पजेरो का कोई सानी नहीं है। लेकिन मित्सुबिशी के जाने के बाद पजेरो की पूछ बंद हो गई। ऑफरोडिंग के शौकीन पजेरो को यूज्ड कार मार्केट से खरीद सकते हैं। वहीं पजेरो की सर्विस को लेकर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि इंडिया में अब आफ्टर सेल्स नेटवर्क नहीं हैं, जिसके चलते पार्ट्स भी बेहद महंगे मिलते हैं। 2006 से 2008 मॉडल तक की 4x4 पजेरो आसानी से 5 से 6 लाख रुपये में मिल जाती है।