फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारुति सुजुकी सियाज में आया नया 1.5 लीटर का डीजल इंजन, महंगी हुई सियाज

Thu, 28 Mar 2019 01:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Maruti Suzuki Ciaz 1.5 diesel engine
मारुति सुजुकी ने इन-हाउस डेवलेप 1.5 लीटर इंजन को अपनी कारों में लगाना शुरू कर दिया है। मारुति ने सबसे पहले अपनी सी-सेगमेंट सेडान सियाज में यह इंजन लगाया है। मारुति ने 2018 में सियाज की 50 हजार से ज्यादा यूनिट बेची थीं। सियाज की टक्कर होंडा सिटी और ह्यूंदै वरना से है।
 
विज्ञापन

1.5 लीटर का DDiS 225 टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन

2 of 6
2018 Maruti Suzuki Ciaz Facelift - फोटो : carandbike
नई मारुति सुजुकी सियाज फेसलिफ्ट में मारुति ने नया पावरफुल 1.5 लीटर का DDiS 225 टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन लगाया है। मारुति ने इस इंजन का इन-हाउस ही बनाया है। वहीं सियाज SHVS टेक्नोलॉजी वाले 1.5 के15बी 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन के साथ भी आती है, जिसे मारुति ने अपनी एमपीवी कार अर्टिगा में भी लगाया है। मारुति के इस नए पेट्रोल इंजन को लोगों से अच्छा रेस्पान्स मिला हैय़
 
विज्ञापन

बीएस-4 मानकों के साथ होगा लान्च

3 of 6
ciaz
हालांकि मारुति सियाज में 1.3 लीटर का डीजल इंजन भी मिलेगा, लेकिन यह कुछ ही वैरियंट में होगा, क्योंकि टॉप वैरियंट में नया इंजन मिलेगा। मारुति का नया 1.5 लीटर वाला डीजल इंजन बीएस-6 रेडी होगा, लेकिन फिलहाल अभी बीएस-4 मानकों के साथ लान्च किया जाएगा। अगले साल बीएस-6 मानक लागू होने से पहले इसे अपग्रेड किया जाएगा।
 

माइलेज 26.82 किमी प्रति लीटर

4 of 6
Maruti suzuki Ciaz Facelift.jpg
सियाज का नया 1.5 लीटर का डीजल इंजन 4000 आरपीएम पर 95 एचपी की पावर और 1500 से 2500 आरपीएम पर 225 एनएम का टॉर्क देता है। जो 1.3 लीटर इंजन से 5 एचपी और 25 एनएम ज्यादा है। वहीं एआरएआई मानकों के मताबिक इसका माइलेज 26.82 किमी प्रति लीटर है, वहीं 1.3 लीटर इंजन के साथ यह माइलेज 1.27 किमी प्रति लीटर कम है।
 
विज्ञापन

6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन

5 of 6
सियाज
वहीं इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। इस बार रिवर्स गियर को फर्स्ट गियर के आगे लगाया है। इससे पहले सेकेंड जनरेशन अर्टिगा को इसी इंजन के साथ नवंबर, 2018 में लान्च किया गया था। DDiS 225 इंजन में हाइब्रिड स्टार्ट/स्टॉप टेक्नोलॉजी नहीं मिलेगी। साथ ही नए इंजन से केबिन में ज्यादा साउंड नहीं होगा। हालांकि पेट्रोल इंजन में डुअल हाइब्रिड बैटरी सेटअप मिलेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 9.97 लाख रुपये से शुरू

6 of 6
Maruti suzuki Ciaz Facelift 2019
नई मारुति सियाज डीजल इंजन के साथ बेस वैरियंट डेल्टा की एक्स-शोरूम कीमत 9.97 लाख रुपये से शुरू है, जबकि टॉप अल्फा की कीमत 11.37 लाख रुपये है। नए इंजन के साथ मारुति ने बेस वैरियंट की कीमतों में 17 हजार रुपये और अल्फा वैरियंट में 35 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें