Honda Cars India Limited (होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड) ने इस बात की पुष्टि की है कि ऑल-न्यू City 2020 (सिटी 2020) कार आधिकारिक तौर पर 15 जुलाई को लॉन्च होगी। पांचवीं पीढ़ी की सेडान कार को इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाना था लेकिन महामारी से जुड़ी चुनौतियों को देखते हुए इसकी लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा। होंडा अपनी पॉपुलर सेडान कार City का ग्रेटर नोएडा प्लांट में निर्माण कर रही है। जापानी कार निर्माता ने होंडा सिटी 2020 की बुकिंग काफी पहले ही शुरू कर दी है। कंपनी की वेबसाइट के जरिए सिर्फ 5,000 रुपये की टोकन राशि में इस कार को बुक किया जा सकता है। होंडा कार डीलरशिप पर इस सेडान कार को बुक करने के लिए लगभग 21,000 रुपये की टोकन राशि देनी होगी। होंडा के मुताबिक नई सिटी को पहले की तुलना में हल्का और ज्यादा सुरक्षित बनाया गया है। नई कार के लुक, डिजाइन, फीचर्स और इंजन भी बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। इस कार में बहुत से फीचर्स पहली बार दिए गए हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Honda City 2020 5th Generation
- फोटो : Honda
होंडा सिटी के नए फीचर्स
ऑटो इंडस्ट्री में पहली बार और स्मार्ट डिवाइस इकोसिस्टम के बढ़ते इस्तेमाल के ट्रेंड को देखते हुए, होंडा सिटी Alexa remote capability (अलेक्सा रिमोट क्षमता) के साथ आने वाली भारत की पहली कनेक्टेड कार है। इस फीचर के जरिए ग्राहकों अपने घर में आराम से बैठकर अपनी कार के साथ कनेक्ट हो सकेंगे। इसके साथ ही नई सिटी में फुल LED हेडलैम्प, जेड-शेप्ड रैप-एराउंड LED टेल लैम्प, जी-मीटर के साथ 17.7 cm HD फुल कलर TFT मीटर, लेन-वॉच कैमरा, एगाइल हैंडलिंग असिस्ट (AHA) के साथ व्हीकल स्टैबिलिटी असिस्ट (VSA) जैसे कई फीचर्स हैं जो इस सेगमेंट में किसी कार में पहली बार दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Honda City
- फोटो : For Representation Only
डिजाइन
न्यू जेनरेशन होंडा सिटी का डिजाइन और लुक पहले से काफी स्पोर्टी हो गया है। साथ ही नई सिटी पहले की तुलना में बड़ी है और इसका केबिन स्पेस ज्यादा है। अपने सेगमेंट में नई होंडा सिटी की लंबाई 4549 mm के साथ सबसे ज्यादा है और चौड़ाई 1748 मिमी है। कार को इसकी ASEAN N-CAP 5 स्टार रेटिंग समकक्ष बॉडी के साथ सबसे ज्यादा सुरक्षा देने के हिसाब से बनाया गया है।
4 of 6
Honda City
- फोटो : For Representation Only
मिलते हैं ये बेहद खास फीचर्स
ऑल-न्यू होंडा सिटी TCU (टेलीमैटिक्स कंट्रोल यूनिट) के साथ नेक्सट जेनरेश होंडा कनेक्ट टेक्नोलॉजी से लैस है, जिसमें 32 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। इसके जरिए कार की स्थिति, दूर स्थान से ही दरवाजे लॉक हैं या नहीं इसका पता लगाना, ऑटो क्रैश नोटिफिकेशन और आपातकालीन सहायता, चोरी होने पर वाहन की ट्रैकिंग, सिक्यूरिटी अलर्ट, जियो-फेंस अलर्ट जैसी कई तरह की जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
5 of 6
Honda City
- फोटो : For Representation Only
इंजन और माइलेज
होंडा का दावा है कि 2020 होंडा सिटी अपने सेगमेंट में सबसे लंबी और चौड़ी कार होगी। इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी सियाज और 2020 ह्यूंदै वर्ना जैसी कारें शामिल हैं। नई होंडा सिटी में नई BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन मिलेंगे। इसमें 1.5 लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 6600 rpm पर 121 PS का पावर और 4300 rpm पर 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह नई तकनीक VTC के साथ पेश किया गया है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड सीवीटी के साथ आता है। यह इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन में 17.8 किलोमीटर प्रति लीटर और CVT के साथ 18.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
जबकि डीजल वेरिएंट में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाला 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन मिलता है। यह इंजन 3600 rpm पर 100 PS का पावर और 1750 rpm पर 200 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। य़ह इंजन 24.1 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है।
इंटीरियर
कार के इंटीरियर को हाई कन्ट्रास्ट और हाई क्वालिटी के साथ तैयार किया गया है। कार को एक्सक्लूसिव लेदर अपहोल्स्ट्री और कंटेम्प्रेरी सीट डिजाइन, सॉफ्ट पैड के साथ सेंटर आर्मरेस्ट व डोर ट्रिम्स, बेहतर एयर फ्लो के साथ रियर एसी वेंटीलेशन और रियर सन शेड के साथ लग्जरी के लिए डिजाइन किया गया है। नई होंडा सिटी में बेस्ट-इन-क्लास नी-रूम और लेगरूम, बेहतर रियर सीट शॉल्डर रूम, बेहतर विजीबिलिटी और 506 लीटर के टॉप क्लास ट्रंक क्षमता दी गई है।