फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda भारत में BS-VI लागू होने पर बंद नहीं करेगी डीजल कारें, ये है वजह

Mon, 13 May 2019 11:32 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Honda Cars India
भारत में BS-VI प्रदूषण मानक (एमिशन नॉर्म्स) लागू होने के बाद भी होंडा कार्स अपनी डीजल कारों की बिक्री जारी रखेगी। जबकि हाल ही में देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने यह फैंसला लिया था की वह 1 अप्रैल, 2020 से डीजल कारों की बिक्री बंद देगी। होंडा ने योजना बनाई है कि वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही से बीएस-6 मानक वाली पेट्रोल और डीजल इंजन से लैस कारों को बाजार में उतारने की है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

कंपनी ने क्या कहा?

2 of 3
Honda car
इस बारे में होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और डायरेक्टर (सेल्स एंड मार्केटिंग) राजेश गोयल ने कहा,  हमारी योजना दो डीजल इंजनों को बीएस-6 मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने की है। कंपनी अमेज, सिटी, सिविक डब्ल्यूआर-वी, बीआर-वी, और सीआर-वी जैसी कारों में इन इंजन का इस्तेमाल करती है।  गोयल ने यह भी कहा कि 80 फीसदी ग्राहक रोज या महीने में कितने किमी गाड़ी चलानी है और रिकवरी की अवधि को ध्यान में रखकर पेट्रोल या डीजल इंजन वाली गाड़ी खरीदते हैं। जबकि 20 फीसदी ऐसे ग्राहक हैं जो पेट्रोल या डीजल इंजन से लगाव की वजह से गाड़ी खरीदते हैं। होंडा ऐसे 20 फीसदी ग्राहकों का भविष्य में भी ध्यान रखेगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ेगा कीमत का अंतर

3 of 3
Honda Car
होंडा के मुताबिक  मार्किट में बीएस-6 मॉडल्स आने के बाद पेट्रोल और डीजल मॉडलों में कीमत का अंतर बढ़ेगा। लेकिन डीजल कारों की डिमांड एक-दम से कम नहीं होगी। इसलिए हम डीजल मॉडल की बिक्री जारी रखेंगे। साथ ही कंपनी समय के साथ धीरे-धीरे भविष्य के विकल्पों की ओर रुख करेगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें