फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Care Tips: कार को ऐसे बचाएं और चढ़ गया होली का रंग तो ऐसे करें साफ, लौट आएगी खूबसूरती

Mon, 29 Mar 2021 11:30 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Holi Colors on Car - फोटो : For Reference Only
होली पर कोरोना का साया छाया हुआ है। लेकिन फिर भी रंगों के इस त्योहार पर लोगों का उत्साह कम नहीं दिख रहा। इस त्योहार में सब एक ही रंग में रंगे दिखते हैं, वो है प्यार और नई ऊर्जा का रंग। लेकिन इस रंगों के त्योहार में अगर आपकी प्यारी कार पर रंगों की बौझार हो जाए तो आपकी चिंता बढ़ सकती है। अगर आप अपनी कार को लेकर बाहर जा रहे हैं तो उससे पहले कुछ एहतियात बरतें तो आपके रंग में भंग नहीं पड़ेगा। लेकिन अगर आपकी प्यारी कार पर होली का रंग चढ़ गया तो घबराएं नहीं। यहां जानें कुछ जरूरी टिप्स। 
विज्ञापन

2 of 7
Car parking

पार्किंग का रखें ध्यान
यदि आप अपनी कार को एक खुली जगह या किसी पतली गली में खड़ी कर देते हैं, तो होली की खुमारी में उत्साही भीड़ के लिए आसान शिकार बन सकती है। इसलिए अगर आप अपनी प्यारी कार को गैराज में पार्क कर सकते हैं तो इससे अच्छा कुछ नहीं है। यदि आप अपनी कार को खुली जगह पर पार्क करते हैं तो चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं। अगर आप कार को सड़क किनारे या किसी खुली जगह पर पार्क कर रहे हैं, तो उसे कवर से ढक दें। कार के एक्सटीरियर को बचाने का यह सबसे अच्छा तरीका है। 

विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : For Representation Only

वैक्स पॉलिश लगाएं 
कार को रंगों के असर से बचाने का अच्छा तरीका यह होता है कि कार पर वैक्स पॉलिश लगाई जाए। वैक्स पॉलिश जिद्दी ऑयल पेंट या स्थायी रंगों को कार पेंट की ऊपरी परत में जमने से बचाता है। जिससे आपके कार का रंग सुरक्षित रहेगा। 

4 of 7
Car Cover - फोटो : For Refernce Only
वॉटरप्रूफ कवर
लेकिन अगर अपनी कार में वैक्स-पॉलिश नहीं लगवा सकें हैं तो भी घबराने की बात नहीं है। आप अपनी प्यारी कार को वॉटरप्रूफ कवर से ढंक सकते हैं। लेकिन इसमें कोई छेद या रिसाव नहीं होना चाहिए। प्लास्टिक कवर की शीट काफी मोटी हो तो आपके कार को रंग के बौझार से सुरक्षित रखेगा।
विज्ञापन

5 of 7
Car Chrome door handles - फोटो : Social Media

क्लिंग फिल्म या फूड रैप लगाएं 
पानी से कार के क्रोम के हिस्से खराब जाते हैं। इन्हें बचाने का सबसे उपाय यह है कि इनके ऊपर क्लिंग फिल्म या एलुमीनियम फॉयल लगा सकते हैं। पानी कार के क्रोम फिनिश वाले डोर हैंडल्स और फ्रंट ग्रिल को खराब कर सकता है।

विज्ञापन

6 of 7
Car Steering - फोटो : Social Media

कार के इंटीरियर को ऐसे बचाएं 
आप अपनी कार के हैडरेस्ट और बैकरेस्ट को किसी बड़े साइज के पॉलीथिन बैग से कवर कर सकते हैं। अगर यह संभव नहीं है, तो पुराने तौलिये, पर्दे भी सीट पर लपेट सकते हैं। वहीं डोर हैंडल्स, स्टीयरिंग व्हील और गियर नॉब पर क्लिंग फिल्म जरूर लगा दें।

अगर आपकी कार में लेदर सीटें हैं, तो इसे लेदर प्रोटेक्टर का इस्तेमाल कर सुरक्षित किया जा सकता है। इससे रंग सीटों पर नहीं चढ़ पाएगा, साथ ही इससे सीटों की उम्र भी बढ़ती है। वहीं फैब्रिक अपहोलस्ट्री को सुरक्षित रखने के लिए इसे कवर कर दें। डेशबोर्ड और प्लास्टिक के हिस्सों को बचाने के लिए उन पर वैक्स या तेल की एक हल्की सी परत चढ़ा दें। इससे उन पर रंग नहीं चढ़ेगा, वहीं शैंपू और ब्रश का इस्तेमाल करके इस परत को हटाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
car Holi

अगर रंग लग ही गई तो ऐसे छुड़ाएं

यदि आपका वाहन होली के हुड़दंग का शिकार बन जाता है और लोग उस पर रंग उड़ेल देते हैं तो आप अपना आपा न खोएं और परेशान न हो। आप अपनी कार को ऐसे साफ कर सकते हैं। 
  • गाड़ी को धोने व धुलवाने से पहले इस पर पानी डाल दें जिससे इससे कलर थोड़ा गीला हो जाएगा और इसके बाद जब आप इसे धोएंगे तो यह जल्द साफ हो जाएगी।
  • कार को धोने के लिए डिटरजेंट या कपड़े धोने वाले साबुन की बजाय कार शैंपू का इस्तेमाल करें। क्योंकि डिटरजेंट और साबुन काफी तेज होते हैं और इससे कार का रंग उतरने का डर रहता है।
  • कार धोते समय सिर्फ सूती कपड़े का ही इस्तेमाल करें। कभी भी कपड़े धोने वाले ब्रश को इस पर न रगड़ें।
  • अगर गाड़ी का रंग पहली वाश में नहीं जाता है, तो कोई बात नहीं उससे ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। दो-तीन बार धोने से कार अपने आप साफ हो जाएगी। 
  • रंग के धब्बे हट जाने के बाद और कार के सूख जाने के बाद उस पर वैक्स पॉलिश का इस्तेमाल करें। इससे कार की पेंट बची रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें