Bike Color Protection: होली रंगों का उत्सव है। लोग एक दूसरे को लाल, पीला, नीला, हरा और तरह-तरह के रंग लगाते हैं। इससे जीवन में रंग और तरंग दोनों मिल जाते हैं। ऐसे तो इस बार कोरोना को देखते हुए सार्वजनिक रूप से रंग खेलने में पहले जैसी रौनक शायद ही दिखे। लेकिन फिर भी अगर अपने दोपहिया वाहन को होली के दिन इस्तेमाल करते हैं, तो उस पर रंग गिरने जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। हम आपको यहां कुछ आसान टिप्स दे रहे हैं, जो आपको अपनी प्यारी मोटरसाइकिल या स्कूटर को होली के रंगों से बचाने में मदद करेगी और आप बेफिक्र होकर होली के रंगों का आनंद उठा सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 6
Holi Colour on Bike Scooter Motorcycle
- फोटो : iStock
गैराज में करें पार्किंग
यदि आपके पास अपनी गैराज है तो फिर चिंता की कोई बात नहीं है। आप अपनी प्यारी मोटरसाइकिल या स्कूटर को गैराज में पार्क कर सकते हैं। दूसरी ओर, यदि आप अपनी बाइक को खुली जगह पर पार्क करते हैं तो चीजें थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं। अपने आस-पास पड़ोसियों से पूछें कि क्या आप एक दिन के लिए उनके गैरेज का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्योंकि पहले से ही सावधानी बरतना ज्यादा अच्छा होता है।
विज्ञापन
3 of 6
Holi Colour on Bike Scooter Motorcycle
- फोटो : iStock
वॉटरप्रूफ कवर
अपने टू-व्हीलर के लिए वॉटरप्रूफ कवर खरीदें और इसे वाहन पर हर समय लपेट कर रखें। लेकिन आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि इसमें कोई छेद या रिसाव नहीं हो और प्लास्टिक कवर की शीट काफी मोटी हो जो आपके टू-व्हीलर को रंग के बौझार से सुरक्षित रखें। यदि आप अपनी बाइक को एक खुली जगह या किसी पतली गली में खड़ी करते हैं, तो यह होली की खुमारी छाई हुई उत्साही भीड़ के लिए एक आसान शिकार बन जाती है।
4 of 6
Holi Colour on Bike Scooter Motorcycle
- फोटो : iStock
वैक्स पॉलिश का इस्तेमाल करें
यदि आपने अपनी बाइक या स्कूटर पर पहले से टेफ्लॉन कोटिंग नहीं करा रखी है, तो आप इस पर वैक्स पॉलिश कराएं। वैक्स पॉलिश जिद्दी ऑयल पेंट या स्थायी रंगों को मोटरसाइकिल पेंट की ऊपरी परत में जमने से बचाएगा, जिससे आपके टू-व्हीलर का रंग सुरक्षित रहेगा।
विज्ञापन
5 of 6
Holi Colour on Bike Scooter Motorcycle
- फोटो : iStock
वाहन में जंग तो नहीं लगी है
अपने दोपहिया वाहन को अच्छी तरह से जांच करें और अगर उसमें कहीं भी कोई छोटी सी भी जंग लगी है, तो उसे किसी क्लीनिंग सॉल्यूशन से तुरंत साफ करें। इसके बाद उस पर पेंट या पॉलिश करें। यह बाइक पर एक सुरक्षात्मक परत की तरह काम करती है और बाइक को बचाती है।
Holi Colour on Bike Scooter Motorcycle
- फोटो : iStock
अगर रंग लग ही गई तो क्या करें
यदि आपका वाहन होली के हुड़दंग का शिकार बन जाता है और लोग उस पर रंग उड़ेल देते हैं तो आप अपना आपा न खोएं और परेशान न हो। जितनी जल्दी हो सके बाइक को पूरी तरह से धोएं और उस पर वैक्सिंग कराएं। सबसे पहले अपनी बाइक या स्कूटर पर लगे रंग छुड़ाने के लिए प्रीमियम क्वालिटी के वाशिंग शैम्पू का इस्तेमाल करें। इसके बाद वाहन की चमक को बनाए रखने के लिए उस पर एक बढ़िया मोम / पॉलिश लगाएं।