फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hero MotoCorp की यह बाइक एक लीटर में चलेगी 88 किमी, कीमत 50 हजार से कम

Wed, 16 Jan 2019 07:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hero HF Deluxe i3S

देश की प्रसिद्ध टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर एंट्री लेवल बाइक Hero HF Deluxe i3S का नया अवतार लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक एक लीटर पेट्रोल 88.24 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगी। इसके अलावा कंपनी ने इसमें नया ब्रेकिंग सिस्टम सिस्टम दिया है। जानें क्या है खास इस नई बाइक में...

 
विज्ञापन

बड़े 130 एमएम के ड्रम ब्रेक

2 of 5
Hero HF Deluxe i3S

होंडा डीलक्स हीरो मोटोकॉर्प की सबसे पॉपुलर बाइकों में से एक रही है। वहीं कंपनी ने अब नए फीचरों के साथ इसका नया अवतार लॉन्च किया है। साथ ही कंपनी ने इस बाइक को 1 अप्रैल 2019 से लागू होने वाले नए सेफ्टी नियमों के मुताबिक अपडेट भी किया है। जिसके तहत 125सीसी से कम इंजन वाली बाइकों में इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम लगाना जरूरी है। कंपनी ने Hero HF Deluxe i3S में पहली बार इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया है, साथ ही पहले के 110 एमएम के मुकाबले इसमें बड़े 130 एमएम के ड्रम ब्रेक लगाए हैं, जिससे ब्रेक्रिंग सिस्टम बेहतर हुआ है।       

 
विज्ञापन

सेल्फ स्टार्ट के साथ किक स्टार्ट का फीचर

3 of 5
Hero HF Deluxe i3S

Hero HF Deluxe i3S बाइक में 97.2 सीसी का फोर स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 8000 आरपीएम पर 8.24 बीएचपी की पॉवर और 5000 आरपीएम पर 8.05 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही में सेल्फ स्टार्ट के साथ किक स्टार्ट का फीचर भी मिलेगा। i3S सिस्टम हीरो की कई बाइकस में बेहद आम है, जिसके जरिए ट्रैफिक सिग्नल पर क्लच दबाते ही बाइक ऑटोमैटिकली स्टार्ट और स्टॉप हो जाती है।

 

Hero HF Deluxe i3S की एक्स शोरूम कीमत 49,067 रुपये

4 of 5
Hero HF Deluxe i3S

हीरो मोटरकॉर्प ने Hero HF Deluxe i3S की एक्स शोरूम कीमत 49,067 रुपये रखी है। बाइक 4 स्पीड ट्रांसमिशन और रिवर्स गियर के साथ आती है। बाइक में ब्लू बैकलाइट के साथ ट्विन पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। वहीं इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में i3S सिस्टम को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा गियर के न्यूट्रल पोजिशन और हाई बीम पर पर वार्निंग लैंप भी दिया गया है। इसके अलावा बाइक में अलॉय व्हील भी दिए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच रंगों में हुई लॉन्च

5 of 5
Hero HF Deluxe i3S

साथ ही, Hero HF Deluxe i3S में पूरी बॉडी पर ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे बोल्ड लुक मिलता है। हीरो ने नई बाइक को पांच रंगों ब्लैक के साथ हैवी ग्रे, कैंडी ब्लेजिंग रेड, ब्लैक के साथ रेड, ब्लैक के साथ पर्पल, ग्रीन के साथ हैवी ग्रे रंगों में उतारा है। साथ ही हीरो ने रेगुलर नॉन i3S सिस्टम और नॉन आईबीएस वर्जन भी उतारा है।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें