यदि आप क्रिएटिव लोगों में से एक हैं, और मौजूदा लॉकडाउन में समय गुजरने के तरीके ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए एक दिलचस्प मौका है। यदि आप रचनात्मक हैं तो आपके पास मौका है एक ब्रांड न्यू Hero Xpulse 200 बाइक जीतने का, जो आपको लॉकडाउन खुलने के बाद हीरो की शोरूम में आपका इंतजार कर रही है। मोटरसाइकिल के अलावा आपके पास कई और दूसरे ईनाम जीत सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Hero Xpulse 200
- फोटो : Social Media
देश की सबसे बड़ी दोपहिया विनिर्माण कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने एक खास डिजाइन चैलेंस Hero CoLabs–The Design Challenge शुरू किया है। इस चैलेंज सभी के लिए खुला है और कोई भी इसमें हिस्सी ले सकता है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 21 अप्रैल 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Hero Xpulse 200
- फोटो : Social Media
इस प्रतियोगिता को आयोजित करने के पीछे का विचार सभी को एक साथ लाना और नए डिजाइन बनाने और दुनिया के साथ साझा करने में मदद करना है। इसमें कुल दो चुनौतियां हैं। पहली चुनौती के तहत डिजाइनरों को Splendor+ (स्प्लेंडर+) के लिए ग्राफिक्स डिजाइन करना है। दूसरी चुनौती यह है कि हर किसी को एडवेंचर मोटरसाइकिल XPulse 200 से प्रेरित एक टी-शर्ट या एक राइडिंग जैकेट डिजाइन करना है।
4 of 5
Hero XPulse 200
Hero Xplus200 जीतने का मौका
Hero MotoCorp के इस डिजाइन चैलेंज में विजेता को हीरो की शानदार बाइक Hero Xplus200 मिलेगी। इसके अलावा जो फर्स्ट रनर आप को 10,000 रुपये मूल्य के हीरो एसेसरीज दिए जाएंगे। वहीं दूसरे रनर अप को हीरो स्मार्ट स्नग्लास मिलेगा।
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
इस चैलेंज में खुद को रजिस्टर करने के लिए हीरो मोटोकॉर्प की वेबसाइट www.heromotocorp.com या कंपनी की माइक्रोसाइट www.herocolabs.com पर पंजीकरण कराया जा सकता है। गौरतलब है कि डिजाइन तैयार हो जाने के बाद उसे इसी वेबसाइट के जरिए जमा करना होगा। जिसकी आखिरी तारीख 21 अप्रैल 2020 है। विजेताओं को यूजर वोटिंग सिस्टम और हीरो मोटोकॉर्प द्वारा गठित एक जूरी के जरिए चुना जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा 5 मई 2020 को की जाएगी। फिलहाल इस डिजाइन चैलेंज के लिए 1000 से भी ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है।