फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की टॉप 10 कार जो देती हैं सबसे ज्यादा माइलेज, जानें कौन है सबसे सस्ती

Fri, 10 Apr 2020 05:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Best mileage cars - फोटो : Amar Ujala
देशभर में एक अप्रैल से BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक लागू हो गए हैं। इसके बाद अब विभिन्न ऑटो मोबाइल कंपनियां सिर्फ BS6 मानक वाली गाड़ियों का ही उत्पादन करेंगी क्योंकि BS4 मानक वाले वाहन भारत में नहीं बिकेंगे। इसके मद्देनजर ज्यादातर ऑटो मेकर्स ने BS6 कारें बाजार में उतार दी हैं। और जिन्होंने नए मानक वाले वाहन नहीं उतारे हैं वे उतारने की योजना बना रहे हैं। BS6 मानक में अपडेट होने के साथ ही कई कारों के माइलेज में भी बदलाव आया है। यहां जानिए देश की उन टॉप 10 BS6 पेट्रोल कारों के बारे में और उनका माइलेज कितना है। माइलेज के आंकड़े ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च असोसिएशन ऑफ इंडिया) के मुताबिक है और कारों की कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। 
विज्ञापन

2 of 11
maruti suzuki alto 800 india
Maruti Alto
Maruti Suzuki की एंट्री लेवल हैचबैक कार Alto (ऑल्टो) भारतीय ग्राहकों में काफी लोकप्रिय है। इस कार में पेट्रोल और सीएनजी इंजन मिलता हैं। Alto के पेट्रोल मॉडल में 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं सीएनजी मॉडल में यह कार 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। Alto की कीमत 2.95 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Suzuki S-Presso - फोटो : Copyright Amar Ujala
Maruti S-Presso
एसयूवी लुक वाली इस हैचबैक कार Maruti S-Presso (मारुति एस-प्रेसो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। S-Presso के STD और LXI वेरिएंट में 21.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जबकि VXI, VXI+ और AGS वेरिएंट्स में 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। Maruti S-Presso की शुरुआती कीमत 3.70 लाख रुपये है। 

4 of 11
Maruti celerio
Maruti Celerio
Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सिलेरियो का माइलेज 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार के CNG (सीएनजी) वेरिएंट में 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है। Maruti Celerio की शुरुआती कीमत 4.41 लाख रुपये है। 
विज्ञापन

5 of 11
Renault Kwid - फोटो : Renault
Renault Kwid
Renault Kwid (रेनो क्विड) कार दो इंजन के विकल्प के साथ आती है- 54hp पावर वाले 0.8-लीटर और 68hp पावर वाले 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन। यह कार 1-लीटर इंजन AMT गियरबॉक्स के साथ 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 22.3 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 1-लीटर इंजन 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है। क्विड के 1-लीटर इंजन वाले मॉडल की कीमत 4.42 लाख से 5.01 लाख रुपये है।
विज्ञापन

6 of 11
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Team-BHP
Maruti Wagon R
Maruti Wagon R (मारुति वैगन-आर) 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 1.2-लीटर इंजन का माइलेज 20.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि ऑल्टो का सीएनजी मॉडल 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। Maruti Wagon R की कीमत 4.45 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन

7 of 11
Maruti Suzuki Ignis Facelift 2020 - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Ignis
मारुति की सब-कॉम्पैक्ट प्रीमियम हैचबैक कार Ignis (इग्निस) में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। Ignis में 20.89 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। इस कार की कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू होती है। 

8 of 11
Auto Expo 2020 Maruti Swift Hybrid - फोटो : Social Media
Maruti Swift
सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट की लोकप्रिय कार Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। सुजुकी की यह लोकप्रिय कार 21.21 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। Maruti Swift की कीमत 5.19 लाख रुपये से शुरू होती है। 

9 of 11
Hyundai Grand i10 Nios - फोटो : Amar Ujala
Hyundai Grand i10 Nios
Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) की लोकप्रिय हैचबैक कार Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 नियोस) सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली टॉप 10 BS6 पेट्रोल कारों में शुमार है। इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है। इस कार के मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं, एएमटी गियरबॉक्स के साथ 20.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। Hyundai Grand i10 Nios की कीमत 5.5 लाख से 7.67 लाख रुपये के बीच है। 

10 of 11
Maruti Dzire
Maruti Dzire
सब-कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में काफी लोकप्रिय सुजुकी की Maruti Dzire (मारुति डिजायर) कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। मारुति ने कुछ दिनों पहले डिजायर का फेसलिफ्ट वर्जन उतारा है। Maruti Dzire  के मैन्युअल ट्रांसमिशन में 23.26 किलोमीटर का माइलजे मिलता है, वहीं AMT ट्रांसमिशन का माइलेज 24.12 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार की कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू होती है। 
विज्ञापन

11 of 11
Toyota Glanza, Maruti Baleno - फोटो : AmarUjala
Maruti Baleno / Toyota Glanza
Maruti Suzuki की प्रीमियम हैचबैक कार मारुति बलेनो और Toyota Motor की टोयोटा ग्लैंजा में 90hp पावर वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस है। इसका माइलेज 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर है। गौरतलब है कि ये दोनों कारें 83hp पावर वाले 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ भी आती हैं, जिसमें मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ 21.01 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है, वहीं CVT ट्रांसमिशन के साथ 19.56 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलजे मिलता है। Maruti Baleno के माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन की कीमत 7.33 लाख से 7.90 लाख रुपये के बीच है। वहीं Toyota Glanza की कीमत 7.22 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें