फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे खरीदें Hero के मोटरसाइकिल-स्कूटर, कंपनी ऑनलाइन बेच रही है गाड़ियां, आफ्टरसेल्स सर्विस भी देगी

Tue, 09 Jun 2020 10:35 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hero Electric AE-47 Electric Bike - फोटो : For Representation Only
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने ग्राहकों को पूरी तरह से डिजिटल खरीदारी का अनुभव देने के लिए अपने ऑनलाइन सेल्स प्लेटफॉर्म - eShop (ईशॉप) की शुरुआत करने की घोषणा की है। इसके तहत, अब ग्राहक अपनी पसंद के वाहन, चाहे वह स्कूटर हो या मोटरसाइकिल, सीधे कंपनी की वेबसाइट से खरीद सकते हैं। जिसके बाद ग्राहकों को डीलरशिप पर जाने की जरूरत नहीं रह जाएगी। खरीदारी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
Hero Splendor iSmart FI - फोटो : Hero MotoCorp
ऐसे चुनें मनपसंद गाड़ी
eSHOP अब हीरो मोटोकॉर्प की भारत के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिखाई दे रहा है। हीरो की मोटरसाइकिल या स्कूटर ऑनलाइन खरीदने के इच्छुक खरीदार जब वेबसाइट पर जाएंगे तो यहां eShop का ऑप्शन दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करने पर ऑनलाइन खरीदारी करने वाली वेबसाइट खुल जाएगी। इस पर वाहन खरीदने संबंधी हर तरह के निर्णय लेने, वाहन खरीदने और डिलीवरी लेने के सभी प्रासंगिक चरणों के माध्यम से ग्राहकों को पूरी जानकारी दी जाती है। जिसमें वाहन की लेटेस्ट ऑन-रोड कीमत, स्टॉक का लाइव स्टेटस, ऑनलाइन दस्तावेज जमा करना शामिल है, डीलरशिप की जानकारी, फाइनेंस ऑप्शन, सेल्स ऑर्डर प्रीव्यू एंड कन्फर्मेशन, VIN लोकेशन और डिलीवरी डिटेल्स संबंधी सभी जानकारी मिलती है। ग्राहक अपनी पसंद की बाइक या स्कूटर के साथ ही वेरिएंट, रंग और अपनी पसंद का शहर भी चुन सकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hero Flash electric scooter - फोटो : For Representation Only
खरीदारी में असिस्टेंट करेगा मदद
भुगतान हो जाने के बाद, ग्राहक को वेरिफिकेशन के लिए एक यूनिक ओटीपी नंबर के साथ ई-रसीद दी जाती है। एक बार सिस्टम में वेरिफिकेशन का काम पूरा हो जाने के बाद, चयनित डीलर ग्राहक के लिए एक सेल्स असिस्टेंट नियुक्त करता है। यदि ग्राहक इच्छुक है, तो भुगतान की प्रक्रिया के दौरान रिटेल फाइनैंस ऑप्शन का विकल्प भी दिया जाता है। सेल्स असिस्टेंट ग्राहकों को हर तरह की जानकारी देता है और उन्हें इसके बाद के चरणों डॉक्युमेंटेशन, फाइनैंस, इनवॉयसिंग, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और डिलिवरी (होम डिलिवरी का ऑप्शन) तक गाइड करता है। 

4 of 5
Hero Xtreme 1R EICMA - फोटो : For Representation Only
मनचाही डिलीवरी लें
ऑर्डर की प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, ग्राहक को एक लिंक के साथ एक एसएमएस भेजा जाता है जो उसे दस्तावेज अपलोडिंग सेक्शन में ले जाता है। वेरिफिकेशन के बाद, ग्राहक को सेल्स ऑर्डर का प्रिव्यू भेजा जाता है और एक इनवॉयस बनाया जाता है। वाहन के रजिस्ट्रेश के लिए आवेदन डीलर द्वारा किया जाता है और वाहन को ग्राहक के चुने गए विकल्प के अनुसार डिलीवर किया जाता है। इसमें होम डिलिवरी या डीलरशिप पर डिलीवरी के विकल्प मिलते हैं। डिलीवरी के दौरान, ग्राहक से दस्तखत कराए गए कुछ जरूरी दस्तावेज लिए जाते हैं, जिनकी जरूरत आरटीओ में होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hero motocorp - फोटो : For Representation Only
डिजिटल आफ्टरसेल्स सर्विस लॉन्च
इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प ने कई डिजिटल आफ्टरसेल्स सर्विस भी लॉन्च की है। जिसमें इंडस्ट्री में पहली बार दी जा रही डिजिटल सर्विस जॉब कार्ड और एक्नॉलेजमेंट रसीद सहित एप-आधारित सर्विस बुकिंग और वर्कशॉप संचालन के घंटों में वृद्धि शामिल है। हीरो मोटोकॉर्प मोबाइल एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर ग्राहक अपनी गाड़ी की सर्विस को अपने नजदीकी सर्विस सेंटर में प्री-बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, वे वर्कशॉप में किसी भी तरह की कागजी कार्रवाई और शारीरिक संपर्क से भी बच सकते हैं जिसके लिए वे अपने खुद के सर्विस जॉब-कार्ड तैयार कर एक डिजिटल एक्नॉलेजमेंट प्राप्त कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें