फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान ! इन गलतियों से मिनटों में कट सकता है चालान

Thu, 21 Feb 2019 11:03 AM IST
भावना चौधरी आॅटो डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Car challan
तेज स्पीड से कार चलाना और फिर हर चौराहे पर पुलिस द्वारा रोका जाना यह भारतीयों के लिए कोई नई बात नहीं। अक्सर जल्दबाजी में हम ऐसा काम कर जाते हैं जो बाद में हमारी जेब को खाली कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ होता है भारतीय सड़कों पर ड्राइव करते समय। ड्राइवर हमेशा इतनी जल्दबाजी में होते हैं कि गलतियां तो कर देते हैं लेकिन इस बात का आभास उन्हें नहीं होता। या अगर हो जाता है तो तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। आज आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताएंगे जो ड्राइव करते समय आपका चालान भी कटवा सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
Car parking
गाड़ी को पार्क करते समय 
हम कहीं भी जाते हैं तो गाड़ी को पार्क करने की समस्या सबसे बड़ी होती है। ऐसे में नो पार्किंग जोन में भी हम कई बार गाड़ी खड़ी कर जाते हैं लेकिन जरा रुकिए नो पार्किंग को मतलब गाड़ी वहां बिल्कुल नहीं पार्क होनी चाहिए, आपकी यह छोटी सी गलती आप की जेब से कई सौ रुपये निकलवा सकती है। 
विज्ञापन

3 of 7
car navigation
वनवे पर रिवर्स 
ज्यादातर लोग इस गलतफहमी का शिकार होते हैं कि वनवे पर अगर वो गाड़ी को रिवर्स करते हैं तो कोई उन पर रोक टोक नहीं लगाएंगा। लेकिन आपको बता दें, ऐसा करना आपको भारी पड़ सकता है। जिस तरह हाइवे पर कार को रिवर्स करना सही नहीं है, ठीक उसी तरह वनवे पर भी कार को रिवर्स करना खतरे से खाली नहीं। 
 

4 of 7
Android Auto
मोबाइल और ब्लूटूथ 
कार को चलाते समय मोबाइल और ब्लूटूथ हेडफोन आदि का इस्तेमाल वैसे तो आम बात है लेकिन आपने सुना होगा सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। ठीक उसी तरह एक सेकेंड में ही कार दुर्घटना का शिकार हो सकती है। आप भी अगर इस आदत से ग्रस्त हैं तो तुरंत बदल लें। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस आपकी इस आदत पर आपका चालान भी काट सकती है ।
विज्ञापन

5 of 7
car meter
स्पीड लिमिट
वैसे तो भारत में तय कुछ भी नहीं लेकिन कुछ ऐसी जगह होती हैं जहां वाहन को चलाने की स्पीड लिमिट तय होती है यानी अगर आपने उस जगह पर तय लिमिट से तेज कार को चलाने की कोशिश की तो आपका चालान कटना तय है। स्पीड लिमिट अक्सर भीड़ भाड़ वाले इलाके में, किसी हाइवे पर दुर्घटना से निजात पाने के लिए बनाए जाते हैं।  
 
विज्ञापन

6 of 7
seat belt - फोटो : Demo Pic
सीट बेल्ट
जैसे बाइक पर बिना हेलमेट के जाने से ट्रैफिक पुलिस आपको रोक लेती है ठीक उसी तरह से कार को चलाते समय यदि आप सीट बेल्ट का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आपको चालान भी काटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Old Car, Used car, Second Hand Car
शराब पीकर गाड़ी चलाना 
शराब पीकर गाड़ी चलाना अवैध है लेकिन लोगों का लगता है कि शराब पीने के बाद अगर कुछ खा लें तो पता नहीं चलता है।  लेकिन आपकी यह सोच आपको खतरे में डाल सकती है। शराब पीकर कुछ खाने से मात्र 10 से 20 फीसदी अल्कोहल आपके शरीर से कम होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें