Tata Motors-Altroz EV-2019-4
इसके अलावा Tata Motors ने अपनी फ्यूचर इलेक्ट्रिक कार कंसैप्ट से भी पर्दा हटाया, जिसने भारतीय बाजार में हलचल मचा दी। टाटा की यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 300 किमी तक की दूरी तय करेगी। टाटा मोटर्स की नई हैचबैक अल्ट्रोज ईवी AlfaARC (Agile Light Flexible Advanced) मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बनी होगी। वहीं दिखने में यह अल्ट्रोज पेट्रोल जैसी ही होगी।
टाटा अपनी अल्ट्रोज ईवी को 2020 में लॉन्च करेगी, माना जा रहा है कि अगले साल अप्रैल में बीएस-6 मानक लागू हो जाएंगे। जिसके बाद टाटा इसे लॉन्च करेगी। वहीं टाटा अल्ट्रोज के फीचर देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमतें टाटा और महिन्द्रा की ईवी कारों से ज्यादा होगी। खबरों के मुताबिक इसकी कीमत 15 लाख के आसपास होगी।