फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zero Down payment पर घर ला सकते हैं Nissan Kicks, पढ़ें कीमत, माइलेज और परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी

Tue, 22 Jan 2019 07:21 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
New Nissan Kicks
निसान इंडिया ने भारत में अपनी 5 सीटर कार किक्स को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कार को पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन में उपलब्ध कराया गया है। किक्स ने पहले 10,000 ग्राहकों को तोहफा देते हुए 3 साल की वारंटी, 30,000 किमी तक का मेंटनेंस पैकेज और बिना अतिरिक्त लागत के 24x7 रोड साइड असिस्ट दिया है। जिसे 5 साल तक बढ़ाया भी जा सकता है। 

इसके अलावा किक्स के इंटेलिजेंस चॉइस ऑफ ओनरशिप ’पैकेज के तहत ग्राहक को निसान KICKS को शून्य डाउन पेमेंट के साथ चलाने की अनुमति देता है। जिसका ग्राहक महीने पर किश्तों में भुगतान कर सकते हैं। निसान किक्स के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लबाई 4,384mm, चौड़ाई 1,813mm चौड़ी और ऊंचाई 1,656mm है। वहीं इस कार व्हीलबेस 2,673mm है।  और इसका ग्राउंड क्लियरेंस 210 एमएम है। 
विज्ञापन

2 of 5
Nissan kicks
इंटीरियर की बात करें, तो निसान किक्स में चारों तरफ कैमरे दिए गए हैं, जिसका 360 डिग्री व्यू डैशबोर्ड पर लगी 8 इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पर देखा जा सकता है। किक्स में स्मार्टवॉच और एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले कनेक्टिविटी के साथ 8 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
Nissan kicks
किक्स में डुयल एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आॅटो एसी ब्रेक असिस्ट जैसे कई सेफ्टी फीचर मिलते  हैं। इसके अलावा रेन सेंसिग वाइपर, इंटेलिजेंट टैरेस कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हैडलैंप्स 400 लीटर का बूट स्पेस, कूल्ड इलुमिनेटेड ग्लोव बॉक्स आदि फीचर्स भी दिए गए हैं। 

4 of 5
Nissan kicks
कार में डुअल टोन ब्राउन और ब्लैक इंटीरियर दिया गया है। साथ ही ऑटो एसी, 400 लीटर का बूट स्पेस, कूल्ड इलुमिनेटेड ग्लोव बॉक्स का फीचर दिया गया है। इसके अलावा इस सेगमेंट में पहली बार एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी सिग्नेचर लैंप, ब्लाइड स्पॉट कम करने के लिए एस्फेरिक ओआरवीएम, 17 इंच अलॉय व्हील, 100 किग्रा लोडिंग कैपेसिटी के साथ रूफ रेल जैसे फीचर दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Nissan kicks
किक्स का मुकाबला हुंदै की क्रेटा और मारुति सुजुकी की एस-क्रास जैसी कारों से होगा। इनकी कीमत 8.85 लाख से लेकर 15.1 लाख रुपये तक है। वहीं निसान ने किक्स की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 9.55 लाख रुपए रखी है।   वहीं इसके अन्य वेरिएंट की कीमत...
निसान किक्स एक्स-शोरूम प्राइस
XL Rs. 9,55,000 Petrol Rs. 10,85,000 Diesel
XV Rs. 10,95,000 Petrol Rs. 12,49,000 Diesel
XV Premium --- Rs. 13,65,000 Diesel
XV Premium Plus --- Rs. 14,65,000 Diesel
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें