2019 mt-09
Yamaha Motor India ने अपनी 2019 MT-09 बाइक को पेश की है। लुक्स में नई Yamaha MT-09 लगभग पुराने मॉडल जैसी ही है। इसमें सिर्फ व्हाइट कलर का स्किम इससे पुरानी से थोड़ा अलग बनाता है। जिसे कंपनी ने आधिकारिक तौर पर 'नाइट फ्लूओ' नाम दिया है। ये नया पेंट स्किम पहले से यामाहा ब्लू और ब्लैक (टेक ब्लैक) रंगो के साथ भी उपलब्ध होगा।
डायमेंशन और फीचर्स
2019 Yamaha MT-09 में ट्विन-LED हेडलैम्प्स, फ्यूल टैंक के दोनों ओर बड़े एयर-इंटेक्स,अग्रेसिव स्टाइलिंग, मिनिमलिस्टिक रियर-एंड और सिंगल सीट दी गई है। Yamaha MT-09 में 17-इंच के अलॉय व्हीलस दिए गए हैं। नई बाइक की सीट हाइट 820 एमएम है, बाइक का वजन 193 किलोग्राम, और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 14-लीटर दी गई है। वहीं इसका ग्राउंड क्लियरेंस 135 एमएम का है। Yamaha MT-09 में क्विक शिफ्टर, एडजस्टेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, A&S क्लच के साथ 3 राइडिंग मोड का विकल्प भी मिलता है। वहीं इसमें स्विचेबल ABS भी मौजूद है।
इंजन
2019 Yamaha MT-09 में 847सीसी का लिक्विड-कू्ल्ड थ्री-सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 115 बीएचपी की पावर और 87 एनएम का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए बाइक को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। वहीं इसके ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 298 एमएम का डुअल डिस्क और रियर में 245 एमएम का सिंगल डिस्क दिया गया है।
कीमत
2019 Yamaha MT-09 की कीमत 10.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। जो पुराने मॉडल से करीब 16,000 रुपये ज्यादा महंगी होगी।