प्रीमियम कार निर्माता कंपनी होंडा इंडिया भारत में अपनी 10 वीं जनरेशन की कार Civic को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। बता दें, सामने आई जानकारी के मुताबिक सिविक का प्रोडक्शन होंडा के ग्रेटर नोएडा प्लांट पर शुरू हो चुका है। Honda Civic भारत में होंडा की पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में से एक है। कंपनी अपनी इस 10वीं जनरेशन सिविक को भारत में 7 मार्च को लॉन्च करेगी। एक नजर कार के इतिहास पर.....
विज्ञापन
1st GEN CIVIC
2 of 11
first civic
होंडा सिविक को सबसे पहले सन् 1972 में बाजार में उतारा गया था, हालांकि उस समय तेल के क्राइसिस के चलते यह कार इतनी लोकप्रिय नहीं हो पाई। और सन् 1973 में सिविक को दुनिया के सबसे बड़े कार मार्केट अमेरिका में पेश किया गया। पहली होंडा सिविक होंडा की Brio से भी छोटी हुआ करती थी। जिसकी लंबाई मात्र 3551 एमएम थी। उस समय लोग कम ईंधन खपत वाली कार को लेकर काफी सक्रिय थे। कार के बेहतरीन इंटीरियर, फ्रंट व्हील के डिजाइन के चलते इसने खूब ग्राहक बटोरे।
विज्ञापन
2nd GEN CIVIC
3 of 11
Civic 1300
होंडा सिविक 2nd Generation ने जून 1979 में बाजार में दस्तक दी। बेहतर लुक्स, ज्यादा इंजन शक्ति और सभी मॉडलों में बड़े बदलाव के साथ कार लोगों को काफी पसंद भी आई।
3rd GEN CIVIC
4 of 11
Honda civic
तीसरी पीढ़ी की होंडा सिविक का निर्माण होंडा ने 1983 से 1987 तक किया था। इसे सितंबर 1983 में पेश किया गया था। वहीं सिविक के व्हीलबेस को 2-5 इंच से बढ़ाकर 93.7 इंच कर दिया गया था।
विज्ञापन
4th GEN CIVIC
5 of 11
Honda civic
चौथी पीढ़ी की सिविक को 1987 में काफी बदलाव के साथ पेश किया गया। इसमें सामने की ओर डबल-विशबोन सस्पेंशन के साथ एक रेडिकल कॉन्फ़िगरेशन था। व्हीलबेस को 98.4 इंच तक बढ़ाया गया ।
विज्ञापन
5th GEN CIVIC
6 of 11
Honda civic
5वीं जनरेशन सिविक को 9 सितम्बर 1991 में जापान में लॉन्च किया गया। जो पहले के मुकाबले ज्यादा दमदार दिखी। इसके व्हीलबेस को 257 cm यानी 101.3 इंच तक बढ़ाया गया।
विज्ञापन
6th GEN CIVIC
7 of 11
Honda civic
छठी पीढ़ी की होंडा सिविक को 1995 में हैचबैक में 3-डोर , सेडान में 4-डोर और कूपे बॉडी-स्टाइल में 2-डोर के साथ पेश किया गया था। हालांकि कार के लुक्स में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।
7th GEN CIVIC
8 of 11
7th gen civic
होंडा सिविक की सातवीं पीढ़ी को 2000 से 2005 तक उत्पादित किया गया था। इसे सितंबर 2000 में सबसे पहले पेश किया गया। कार के लुक्स मे तो कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किए लेकिन इसके इंटीरियर में बदलाव और स्पेस दोनों मिलें।
8th GEN CIVIC
9 of 11
8th gen civic
होंडा सिविक की आठवीं पीढ़ी को सितंबर 2005 में पेश किया गया था। कार को कई देशों (यूएसए, यूके, न्यूजीलैंड) में सभी मॉडल (बेस मॉडल सहित) पावर विंडो, एंटी-लॉक ब्रेक (एबीएस), और साइड /छह एयरबैग के साथ बाजार में उतारा।
10 of 11
Honda Civic
13 दिसंबर 2010 को होंडा ने नई नौवीं पीढ़ी के सिविक के एक स्केच से पर्दा उठाया गया। उत्तरी अमेरिकी बाजार के लिए कूपे और सेडान दोनों वर्जन को 10 जनवरी 2011 को उत्तर अमेरिकी अंतर्राष्ट्रीय ऑटो शो में दिखाया गया था। 9वीं पीढ़ी की इस कार में 2.4-लीटर के-सीरीज़ (K24Z7) इनलाइन-फोर इंजन दिया गया। जो 8 वीं पीढ़ी के सिविक की तुलना में लंबे पिस्टन स्ट्रोक से लैस था।
Honda की पॉपुलर सेडान कार Civic अब पूरे 5 साल बाद भारतीय बाजार में वापसी को तैयार है। होंडा ने लॉन्चिंग से पहले ही इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। बता दें, सिविक को साल 2013 में बंद कर दिया था। सिविक होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है, जिसे 170 देशों में 24 मीलियन से ज्यादा ग्राहक मिलें हैं।
नई सिविक पुराने मॉडल्स के मुकाबले साइज में बड़ी होगी। नई सिविक की लंबाई 4648 एमएम (103 एमएम ज्यादा), चौड़ाई 1799 एमएम (49 एमएम ज्यादा) और ऊंचाई 1416 एमएम (34 एमएम कम) होगी। वहीं इसका व्हीलबेस 2697 एमएम का होगा, जो पुरानी सिविक से 3 एमएम कम है। वहीं इसमें सबसे ज्यादा 519 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जबकि पुरानी सिविक में 405 लीटर का बूट स्पेस था।