फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 स्पोर्ट्स कार जो Tata Harrier से भी सस्ती

Tue, 26 Feb 2019 04:27 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
विज्ञापन
1 of 6
Mini Cooper Convertible
भारत कभी भी स्पोर्ट्स कारों को लेकर फ्रेंडली नहीं रहा है। सड़कों की खराब स्थिति और स्पोर्ट्स कारों पर लगने वाले उच्च आयात करों की वजह से लोग स्पोर्ट्स कार खरीदने से बचते हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो स्पोर्ट्स कार खरीदने के लिए इन सभी कारणों को अनदेखा कर देते हैं। ऐसे वाहनों की कम मांग के कारण मूल्य हमेशा गिरता रहता है। और कुछ वर्षों के बाद ये बहुत सस्ती कीमतों पर मिलने लगती हैं। आपको आज ऐसी ही 5 गाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें भारतीय बाजार में टाटा हैरियर से भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन

Toyota Celica

2 of 6
Toyota Celica
Toyota Celica एक बहुत प्रसिद्ध वाहन है, लेकिन शायद आप इसके बारे में ज्यादा न जानते हों। 2001 की Toyota Celica को उसके मालिक द्वारा निजी तौर पर आयात किया गया था। यह आज केवल 7 लाख रुपये में उपलब्ध है। दो दरवाजे और चार सीटों वाली यह कार एक खूबसूरत पर्ल ब्लैक रंग में दिखती है। जिसके ऊपर रेसिंग की धारियां हैं। 

सेल के लिए उपलब्ध कार के इंजन को लेकर कोई खास जानकारी नहीं है लेकिन Celica को दो 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया था। जो अधिकतम 141 बीएचपी की पावर और 172 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। 
 
विज्ञापन

Nissan 100 NX

3 of 6
Nissan 100 NX
Nissan 100 NX निसान की एक दुर्लभ कार है। यह कर्नाटक के बैंगलोर में बिक्री के लिए उपलब्ध है और इसने ओडोमीटर पर 86,000 किमी की दूरी तय की है। दो-दरवाजों वाली इस स्पोर्ट्स कार को खूबसूरत ड्यूल टोन रेड और ब्लैक कलर स्कीम और हुड पर ब्लैक रेसिंग स्ट्राइप मिलती हैं। बता दें, कंपनी ने इस कार को 1996 में वैश्विक बाजारों में बंद कर दिया गया था।

मौजूदा कार एक आखिरी बैच से है जिसे 1997 में खरीदा गया था। यह विशेष मॉडल 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन से लैस है। जो अधिकतम 141बीएचपी की पावर और 178 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह कार 7.25 लाख रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Toyota MR2

4 of 6
Toyota MR2
Toyota MR2 एक निजी रूप से आयात की हुई स्पोर्ट्स कार है। यह मॉडल दूसरी पीढ़ी की MR2 है, जो पॉप-अप हेडलैंप के साथ आती है। कार को 1.8-लीटर इंजन के साथ पेश किया जाता है जो अधिकतम 138 बीएचपी और 171 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह एक RWD वाहन है,जो ड्राइव करने में बेहद मजेदार है। टोयोटा की MR2 15 लाख रुपये की कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

AudiTT

5 of 6
AudiTT
Audi TT को कॉम्पैक्ट डिजाइन और स्पोर्टी हैंडलिंग के लिए जाना जाता है। मुंबई का यह 2006 मॉडल अभी भी अपने पहले मालिक के गैराज में है। जिसकी बिक्री के लिए कीमत 8.3 लाख रुपये रखी गई है। इस समय बाजार में कोई नई कार नहीं है जो ऑडी टीटी के रोमांच से टक्कर ले पाये। इस कार में 2.0-लीटर का पेट्रोल इंजन मलता है। जो 208 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

MINI Cooper S

6 of 6
MINI Cooper S
MINI Cooper S ने अपने पहले के दिनों में बहुत सारी रैलिया जीती हैं। यह सेकंड-हैंड मिनी कूपर S इन दिनों बिक्री के लिए 15.75 लाख रुपये में उपलब्ध है। यह एक हॉट हैचबैक है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे। 2012 का मॉडल होने के बावजूद यह अपेक्षाकृत नया है। इस कार में 1.6-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है,जो अधिकतम 181बीएचपी की पावर और 240एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें