फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के डैशबोर्ड में अगर जल रहीं हैं ये लाइट तो हो जाएं सर्तक, हो सकता है भारी नुकसान

Tue, 02 Oct 2018 09:11 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
car dashboard lights
आज हर किसी का सपना घर को खरीदने के साथ कार खरीदना भी होता है। कार को हम हमेशाा बच्चे की तरह रखते हैं समय-समय पर उसकी सफाई कराते हैं सर्विस में भी कोई देरी नहीं बरतते हैं लेकिन कार में ऐसे कई फंक्शन होते है। जिनके बारे में आप अभी तक अन्जान हैं और अगर अन्जानें में ये काम करना बंद कर दें तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। तो,आइए आपको बताते हैं कौन-से वो काम के फंक्शन हमारे डैशबोर्ड में होते हैं  जिनके बारे में जानना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

2 of 7
green,yellow and blue light
डैशबोर्ड वार्निंग लाइट(Dashboard Warning Light)
Yellow Light
अगर कार के डैशबोर्ड पर आपको कोई Yellow Light वाला चिन्ह दिखाई देता है और फिर भी आपकी गाडी ठीक चल रही है तो यह पीला रंग आपको संकेत देता है कि आपकी गाड़ी में कुछ गड़बड़ है और आपको तुरंत सर्विस सेंटर जाने की जरूरत हैं।

Red Light
अगर  आपके डैशबोर्ड पर लाल रंग की बत्ती जलती दिखाई दे तो इसका मतलब है, आपकी गाड़ी में कोई बड़ी समस्या है, और ऐसे में गाडी चलाने से आप गंभीर समस्या का शिकार हो सकते हैं।

Green Or Blue 
इन दोनो ही लाइट का मतलब है कि कार में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 7
BRAKE WARNING LIGHT
यह तो बात हुई कार के साधारण लाइट्स की अब चलते हैं गाड़ी के डैशबोर्ड और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की और जहां भी कई इस तरह की लाइट्स होती हैं जिनसे आप अवगत नहीं हैं।
  
ब्रेक सिस्टम वार्निंग लाइट (Brake System Warning Light) 
यह लाइट सिर्फ तभी जलती है। जब आपकी गाड़ी में ब्रेक ऑइल की कमी हो , या फिर आप हैंडब्रेक हटाना भुल गए हो। हमेशा ध्यान रखें कि कार के स्टार्ट होते ही यह लाइट बंद हो जाती है और अगर नहीं बंद होती है तो इसे नजरअंदाज न करें।

4 of 7
ENGINE LIGHT
इंजन लाइट (Check Engine Light)
आजकल आपको हर गाड़ी में एमिशन का कंट्रोल कंप्यूटर सिस्टम द्वारा किया जाता है, और सही भी है इसे पर्यावरण को कोई खास नुकसान नहीं होता है। जब आप गाड़ी स्टार्ट करते हैं तब यह लाइट अगर चालू है तो इसका मतलब यह है की सिस्टम में कुछ खराबी है और इसकी सर्विस करवाने का समय आ गया है।
विज्ञापन

5 of 7
LOW OIL PRESSURE
लो आॅइल प्रेशर (Low oil Pressure)
अगर गाड़ी स्टार्ट है और यह लाइट जल जाती है तो इसका मतलब यह है कि इंजन के अंदर आयल का प्रेशर सही नहीं है। ऐसी हालात में आपको तुरंत गाड़ी बंद करके सर्विस सेंटर या मैकेनिक को दिखानी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
CHARGING SYSTEM
चार्जिंग सिस्टम लाइट (Charging System)
अगर आपकी गाड़ी का सिस्टम चालू हैं और यह लाइट भी जल रही है इसका मतलब यह हुआ कि गाड़ी का चार्जिंग सिस्टम काम नहीं कर रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
High Coolant Temperature sign
हाई कुलेन्ट टेम्परेचर (High Coolant Temperature)
अगर गाड़ी को चलाते समय यह लाइट जल जाती है तो ये इंजन ओवर हिट होने के संकेत हैं।ऐसी दशा में आपको गाड़ी नहीं चलानी चाहिए।अगर गाड़ी को आपने फिर भी चालू रखा तो इंजन में आग भी लग सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें