फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खरीदने में कभी नहीं होगी गलती, बस टेस्ट ड्राइव लेते समय इन 6 बातों का रखें ध्यान

Tue, 24 Nov 2020 06:35 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Drive - फोटो : istock
किसी भी कार को खरीदने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि उसका परफॉर्मेंस और फीचर्स हमारी जरूरतों के हिसाब से कैसा है। इसके लिए सबसे पहला तरीका है कि उस कार के सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमतों की ऑनलाइन जानकारी हासिल कर ली जाए। वहीं, दूसरा सबसे बड़ा और कारगर तरीका है कि कार की टेस्ट ड्राइव ली जाए। ऐसे में आज हम आपको उन 6 बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान आपको टेस्ट ड्राइव के दौरान जरूर रखनी चाहिए। इससे आप यह फैसला आसानी से कर सकेंगे कि आपके जरूरत और सुविधा के अनुसार कौन सी कार सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर,
विज्ञापन

जल्दबाजी में न करें टेस्ट ड्राइव

2 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
ज्यादा तर लोग जल्दबाजी में टेस्ट ड्राइव करते हैं, जिसके कारण उन्हें कार की सही परफॉर्मेंस का अंदाजा नहीं हो पाता है। ऐसे में हड़बड़ी में लिया फैसला कई बार गलत भी हो सकता है। इसलिए कार का टेस्ट ड्राइव केवल तभी लें, जब आपके पास भरपूर समय हो।  
विज्ञापन

खुल कर पूछें सारे सवाल

3 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
टेस्ट ड्राइव के दौरान मन में आने वाले सभी सवालों को खुल कर पूछें। कार के परफॉर्मेंस से लेकर फीचर तक की सारी जानकारी का पता लगाएं। इसमें आपको किसी भी तरह की कोताही करने की जरूरत नहीं है। ड्राइव शुरू करने से लेकर ड्राइव खत्म करने तक सभी सवालों का जवाब लें।

कार के फीचर्स की लें जानकारी

4 of 7
सांकेतिक - फोटो : Pixabay
टेस्ट ड्राइव करते समय यह जरूर ध्यान दें कि आपके घर की पार्किंग के हिसाब से कार की साइज कैसी है। इसके अलावा यह भी देखें कि क्या इस कार में दिए गए फीचर्स आपकी जरूरतों को पूरी कर रह हैं?
विज्ञापन

भीड़ में भी लें टेस्ट ड्राइव

5 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
अगर आप कार की सही परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाना चाहते हैं, तो इसे हाइवे और शहर दोनों ही जगहों पर चलाएं। दरअसल लोग अक्सर टेस्ट ड्राइव खाली सड़कों पर लेते हैं, लेकिन आपको ज्यादा तर अपनी कार को भीड़ वाले इलाकों में चलाना होता है। ऐसे में कार का टेस्ट ड्राइव भीड़ वाले इलाकों में भी लें। 
विज्ञापन

बतौर यात्री भी लें टेस्ट ड्राइव

6 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
टेस्ट ड्राइव का मतलब केवल कार को ड्राइव करना ही नहीं होता। कार का परफॉर्मेंस कैसा है और यह पीछे बैठे यात्रियों के लिए कैसी रहेगी, इसको जानने के लिए यह जरूरी है कि कार की पीछे की सीट पर भी बैठ कर टेस्ट ड्राइव लिया जाए। इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि लंबी यात्रा के दौरान यह कार कैसी रहेगी?
विज्ञापन
विज्ञापन

न करें ये गलती

7 of 7
सांकेतिक - फोटो : Unsplash
टेस्ट ड्राइव लेते समय कार का म्यूजिक सिस्टम बंद रखें। इसके अलावा टेस्ट ड्राइव करते समय बात करने के बजाये पूरा ध्यान फीचर्स और अपने ड्राइविंग अनुभव पर केंद्रित रखें। इससे आप कार के इंजन की आवाज से लेकर दूसरे फीचर्स को भी ज्यादा अच्छे तरीके से परख सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें