फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगारुओं के शिकार के बाद अंग्रेजों की खबर लेगी टीम इंडिया, स्वदेश में होगी लंबी जंग

Tue, 24 Nov 2020 06:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टीम इंडिया अंग्रेजों की खबर लेगी। जी हां, बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है। यहां इंग्लिश टीम को चार टेस्ट, तीन वन-डे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। 

 
विज्ञापन

2 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
दरअसल, लिविंग गार्ड एजी द्वारा आयोजित एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गांगुली ने  इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। भारत के दौरे पर इंग्लिश टीम को चार टेस्ट, तीन वन-डे और पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। कोरोना काल में हम स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई सारे लोग कह रहे हैं कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बारे में बात कर रहे हैं। ऐसे में हम पूरी तरह से सतर्क हैं।   
विज्ञापन

3 of 5
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई अध्यक्ष ने आगे कहा कि, हम पूरी तरह कोशिश कर रहे हैं कि गले साल आईपीएल का आयोजन भारत में हो। उन्होंने कहा, 'यह भारत का टूर्नामेंट है। लोग आईपीएल की सफलता के बारे में बात करते, मैंने उन सभी को कहा कि यह देखने के लिए आपको भारत में होना चाहिए कि भारत के लिए आईपीएल क्या है। 

4 of 5
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
देश में अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट की बहाली की बात करते हुए गांगुली ने कहा, 'हमारा घरेलू सत्र बहुत जल्द शुरू होगा। इंग्लैंड चार टेस्ट मैचों, तीन वनडे और पांच टी-20 के लिए भारत का दौरा कर रहा है। द्विपक्षीय श्रृंखला का आयोजन करना आसान होता है क्योंकि लोगों की संख्या कम होती है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टीम इंडिया - फोटो : social media
गांगुली ने आगे कहा कि, टी-20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलना विराट कोहली की टीम के लिए बेहतर साबित होगा। बता दें कि अगले साल अक्तूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप होने का प्लान है। बता दें कि इस वक्त टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। यहां टीम इंडिया को कंगारुओं के खिलाफ तीन वन-डे, टी-20 टी-20 और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें