भारत में आज भी कई शहरों में कार खरीदना एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। कार सस्ती हो या फिर महंगी, कार खरीदने वाले ग्राहक की खुशी एक जैसी ही होती है। ऐसे में अगर किसी की नई कार चोरी हो जाए तो उसकी रातों की नींद उड़ जाएगी। हालांकि, आप यह भी कह सकते हैं कि इंश्योरेंस इसकी भरपाई कर देगा, लेकिन हम यह जानते हैं कि इंश्योरेंस पूरी भरपाई नहीं करता है। इसके अलावा इंश्योरेंस की राशि साल दर साल घटती चली जाती है। ऐसे में नई कार की खुशी कहीं आपके लिए सदमे में न बदल जाए इसके लिए आज हम आपको उन पांच बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी कार की हिफाजत करेंगे। तो डालते हैं एक नजर,