फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे की तस्वीर, बाइक की कीमत और विवाद के पीछे की असली कहानी

Mon, 29 Jun 2020 04:41 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Chief Justice Sharad Arvind Bobde - फोटो : Social Media
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, अब इस तस्वीर को लेकर एक नया विवाद भी सामने आ गया है। दरअसल वायरल हो रही इस तस्वीर में चीफ जस्टिस हार्ले डेविडसन की एक दमदार बाइक पर बैठे हैं। हम आपको इस बाइक के नाम, कीमत और इसके साथ जुड़े विवाद के बारे में भी बताने जा रहे हैं। इसके अलावा अब इस विवाद को लेकर जो सच्चाई सामने आ रही है, उसके बारे में भी हम आपको बताएंगे। डालते हैं एक नजर,

विज्ञापन

2 of 7
Chief Justice Sharad Arvind Bobde - फोटो : Social Media

30 लाख रुपये से महंगी बाइक पर दिखे सीजेआई

तस्वीर में मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे जिस बाइक के साथ दिखाई दे रहे हैं, वो Harley Davidson की Limited Edition CVO 2020 है। बाइक की कस्टमाइज फीचर के हिसाब से इसकी कीमत 30 से 50 लाख रुपये तक के बीच है।  
विज्ञापन

3 of 7
Chief Justice Sharad Arvind Bobde - फोटो : Social Media

बीजेपी नेता के बेटे की है बाइक

हार्ले डेविडसन की जिस बाइक पर मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबडे बैठे दिखाई दे रहे हैं वो उनकी नहीं बल्कि, स्थानीय बीजेपी नेता सोनबा मुसाले के बेटे रोहित सोनबा जी मुसाले की है। इस बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर CG05 BP0015 है।

4 of 7
Chief Justice Sharad Arvind Bobde - फोटो : Social Media

'नहीं पता था कि बाइक किसकी है'

हार्ले डेविडसन बाइक पर बैठने के विवाद पर आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे सेवानिवृत्ति के बाद एक बाइक खरीदना चाहते थे। इसको लेकर उन्होंने नागपुर के एक डीलर को बाइक दिखाने के लिए कहा था। इसके बाद डीलर ने उन्हें यह बाइक भेजी थी। सीजेआई ने इस बाइक को चलाने के बजाए इस पर बैठ कर अनुभव लिया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सीजेआई को यह भी नहीं पता था कि यह बाइक किसकी थी। सूत्रों की मानें तो उन्हें यह भी नहीं पता था कि यह बाइक किसी राजनीतिक नेता के बेटे की है। बतौर बाइक के शौकीन वह बस इसका अनुभव करना चाहते थे।
विज्ञापन

5 of 7
Justice Sharad Arvind Bobde - फोटो : Twitter

डीलर ने इसलिए भेजी थी बाइक

सूत्रों के मुताबिक चीफ जस्टिस एक आधिकारिक वृक्षारोपण कार्यक्रम में गए थे। यह स्थल डीलर के शोरूम के पास था, इसलिए उसने सीजेआई को यह बाइक भेजी थी। ऐसे में सीजेआई को पता नहीं था कि यह बाइक किसकी है।
विज्ञापन

6 of 7
Chief Justice Sharad Arvind Bobde - फोटो : Social Media

जज बनने से पहले थीं दो बाइक्स

सूत्रों ने कहा कि न्यायाधीश बनने से पहले सीजेआई बोबडे के पास दो बाइक थीं। इनमें एक रॉयल एनफील्ड बुलेट (Royal Enfield Bullet) और एक जावा (Jawa) शामिल थीं । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chief Justice Sharad Arvind Bobde - फोटो : Social Media

दूसरों की हार्ले डेविडसन बाइक चलाते थे सीजेआई

सूत्रों के मुताबिक सीजेआई बोबडे ने जज निवास परिसर के भीतर दूसरों की हार्ले डेविडसन बाइक की सवारी भी की थी। जब वह सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश थे, तब एक भारी बाइक की सवारी करते समय उनका पैर घायल हो गया था। उनका पूछा कि क्या एक न्यायाधीश को अपने सभी व्यक्तिगत शौक को छोड़ देना चाहिए?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें