फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की सबसे सुरक्षित बस, मिसाइल-बम भी बेअसर, अमेरिकी प्रेसिडेंट करते हैं इस्तेमाल

Mon, 13 Nov 2017 02:11 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
विज्ञापन
1 of 5
Ground Force One
अमेरिकी प्रेसिडेंट के पास यात्रा करने के लिए एयर फोर्स वन (विमान) से लेकर कैडिलैक वन (कार) तक कई वाहन हैं। हालांकि इसके अलावा उनके पास एक लग्जरी और दुनिया की सबसे सुरक्षित बस है जिसका नाम "ग्राउंड फोर्स वन" है। यह बख़्तरबंद बस है, जिसमें ऐसे फीचर्स दिए हैं कि कोई भी हैरान रह जाए। 
विज्ञापन

2 of 5
Ground Force One
ग्राउंड फोर्स वन की लंबाई 45-फुट है जिसे खासतौर पर अमेरिका की सिक्रेट सर्विस ने तैयार किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति की कार की तरह इसे भी बिलकुल काला रंग दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
US president bus Ground Force One
अमेरिकी सिक्रेट सर्विस ने ग्राउंड फोर्स वन को एक टेनेसी स्थित कंपनी से 1.1 मिलियन डॉलर (करीब 7.1 करोड़ रुपए) में खरीदा था। हालांकि बाद में भी इस पर खर्चा किया गया है। ग्राउंड फोर्स वन आने से पहले हर बार नई बस किराए पर लेनी पड़ती थी और उसे हथियारों से लैस करना पड़ता था। 

4 of 5
US president bus Ground Force One
बस के टायर अंदर से मैटल के बने हैं और ऊपर से रबड़ चढ़ाई गई है, ताकि क्षतिग्रस्त होने के बाद भी बस आसानी से चल पाएगी। बस आधुनिक हथियारों से लैस है और इसके ग्लास भी बुलेटप्रूफ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
US president bus Ground Force One
कैमिकल अटैक जैसी स्थिति में बस के अंदर ऑक्सिजन टैंक का प्रबंध किया गया है। अगर प्रेसिडेंट घायल हो जाते हैं तो बस में ही उनके लिए ब्लड मौजूद होगा।  सिक्योरिटी फीचर्स के अलावा, इसमें फोन, टीवी, रेडियो और इंटरनेट जैसी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं। 
                                           
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें