दुनियाभर में कारों के क्रैश टेस्ट के लिए मशहूर Global NCAP ने देश की कारों पर किए गए क्रैश टेस्ट के परिणाम जारी किये हैं। एनसीएपी ने तकरीबन चार कारों पर क्रैश टेस्ट किए थे, जिसमें एक एमपीवी और बाकी तीन हैचबैक कारें थीं। इन कारों में मारुति सुजुकी अर्टिगा, मारुति सुजुकी वैगन आर, ह्यूंदै सैंट्रो और डेटसन रेडीगो शामिल थीं। एनसीएपी के मुताबिक उसने हर मॉडल का एंट्री लेवल वर्जन टेस्ट किया था, जिसमें अर्टिगा अकेली ऐसी गाड़ी थी, जिसमें स्टैंडर्ड दो एयरबैग्स थे, जबकि बाकी कारों में एक ही एयरबैग लगा था।